PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK स्वाधीनता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित - Chittorgarh News

स्वाधीनता दिवस की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित

SHARE:

साप्ताहिक बैठक आयोजित
 
चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार जिला परिषद के सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम ने स्वाधीनता दिवस की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कि गई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंप गए।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई, जिसमें झंडा फहराने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के बारे में चर्चा की गई।
सुरक्षा और व्यवस्था
उन्होंने पुलिस प्रशासन को  समारोह के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आमजन की सामाजिक भागीदारी
समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने पर जोर दिया गया। मीटिंग के दौरान को जिला परिषद विनय पाठक, यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर,कोषाधिकारी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी अधीक्षण अभियंता PHED, जल संसाधन, AVVNL, कृषि विभाग, DSO, नगर परिषद, कलेक्ट्रेट के संस्थापक अधिकारी किशनलाल माली
 सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
साप्ताहिक बैठक आयोजित
जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक ने साप्ताहिक बैठक ली , जिसमें उन्होंने मौसमी बीमारियों, पेयजल, बिजली शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, और चिकित्सा सेवाओं सहित संपर्क पोर्टल और ई-फाइल निस्तारण पर चर्चा की गई।
मौसमी बीमारियों की रोकथाम मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सभी सीएचसी, पीएचसी और चिकित्सालयों में पंखे, कूलर, स्वच्छ पेयजल और दवाइयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही 108 एम्बुलेंस सेवा को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।
पेयजल व्यवस्था जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देशित किया गया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पानी की टंकियों की सफाई सुनिश्चित की जाए और हेंडपंपों की मरम्मत कर उन्हें क्रियाशील किया जाए।
बिजली आपूर्ति अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों से पीएम सूर्यघर योजना, कृषि कनेक्शन और आंगनवाड़ी केंद्रों पर विद्युत कनेक्शन की स्थिति की जानकारी ली गई और विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।
संपर्क पोर्टल और ई-फाइल निस्तारण 
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों और ई-फाइलों का शीघ्र और समयबद्ध समाधान किया जाए।
यह खबरें भी पढ़ें…
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *