चित्तौडगढ़। रोटरी क्लब द्वारा बसंत हेडा के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज बोजुन्दा परिसर में 111 पौधों का वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रज्ञा मेहता की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। राजकमल पोसवालिया ने बताया कि इस अवसर पर 100 नीम और 11 बॉटल पाम लगभग 6 फीट ऊंचाई के पौधे लगाए गए। ये सभी पौधे स्व. अशोक गुप्ता की स्मृति में हरित अभियान के तहत रोपित किए गए। पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज के छात्रों को सौंपी गई ताकि लंबे समय तक फलदायी और संरक्षित रह सके। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज उप प्राचार्य डॉ. अनीश जैन, डॉ. सविता सोनी, डॉ. नरेंद्र, डॉ. भवानी, महेंद्र सिंह, संजय ढीलीवाल, दिलीप पोखरना, राजेंद्र पाटनी, ललित खंडेलवाल, मनोज भोजवानी, अनिल काबरा, आशीष सिसोदिया, नरेंद्र चोरड़िया, नरेंद्र सावंत, लोकेन्द्र उपाध्याय, भूपेंद्र भारद्वाज, पंकज जैन, रूप किशोर गुप्ता सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…
हत्या के मामलों में उचित कार्यवाही नहीं होने पर समर्थकों ने किया प्रदर्शन
चित्तौड़गढ़: निर्माणाधीन मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, 5 घंटे तक हाईवे जाम
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






