- विधायक आक्या की पहल पर राहत की उम्मीद
- मुख्यमंत्री को पत्र लिख गिरदावरी और मुआवज़े की मांग
चित्तौड़गढ़, 4 जुलाई। विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते किसानों की खरीफ की फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं। खेतों में पानी भर जाने से मक्का, मूंगफली, तिल्ली, उड़द, सोयाबीन, मूंग जैसी मौसमी फसलें सड़ने लगी हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को पत्र लिखकर किसानों की दुर्दशा को सामने रखा है। उन्होंने आग्रह किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गिरदावरी कराई जाए और किसानों को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
विधायक आक्या ने पत्र में उल्लेख किया कि खेतों में जलभराव के कारण फसलें तो खराब हुई ही हैं, साथ ही किसानों द्वारा डाले गए बीज और खाद भी नष्ट हो गए हैं। इससे किसानों पर दोहरी मार पड़ी है और वे गहरे आर्थिक संकट में फंसते जा रहे हैं।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि तत्काल सर्वे कराकर मुआवज़े की प्रक्रिया शुरू की जाए, जिससे किसान अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें और अगली फसल के लिए तैयार हो सकें।
जनप्रतिनिधि के इस पहल को लेकर किसानों में उम्मीद की किरण जागी है। अब देखना होगा कि सरकार इस पर कितनी त्वरित कार्रवाई करती है।
यह खबरें भी पढ़ें…
प्रमुख बॉडीबिल्डर एवं वॉरियर जिम संचालक ने की आत्महत्या, शहर में शोक की लहर
*इंद्रदेव का रौद्र रूप, झरने बहे, तालाब लबालब, पुलिया बनी दरिया, प्रशासन की खुली पोल – Chittorgarh News*
इंद्रदेव का रौद्र रूप, झरने बहे, तालाब लबालब, पुलिया बनी दरिया, प्रशासन की खुली पोल
लगातार बारिश से चित्तौड़गढ़ चेरापूंजी में तब्दील, सड़कों पर दरिया जैसे हालात, और बरसेंगे बादल
चित्तौड़गढ़ के बस्सी क्षेत्र को बड़ी सौगात — अटल प्रगति पथ निर्माण के लिए 4.5 करोड़ की स्वीकृति
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






