चित्तौड़गढ़। राजस्थान पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारयण दशोरा ने केंद्रीय एवं राज्य पेंशनर्स का आव्हान किया कि वें केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन के साथ ही एक अध्यादेश जारी कर पेंशनर्स को लाभांवित करने पर कुठारा घात किया है। जिसका सर्वत्र विरोध किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया पेंशनर्स के आव्हान पर उक्त अध्यादेश के विरोध करने के लिए प्रस्तावित आंदोलन को मजबूती प्रदान करने के लिए अधिकाधिक पेंशनर्स को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा। जिला अध्यक्ष दशोरा सोमवार को जिला पेंशनर कार्यालय परिसर में आयोजित स्थानीय कार्यकर्ताओं बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पेंशनर्स का आह्वान किया कि घर घर सम्पर्क कर अधिकाधिक पेंशनर्स को उक्त आंदोलन के लिए एकजुट करने में कोई कोर कसर नहीं रखें। नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हेमंत संत ने कहा कि पेंशनर्स एकता से ही उनकी मांगो पर सकारात्मक निर्णय हो सकेगा। संत ने बताया कि उनकी ओर से प्रतिमाह पेंशनर कार्यलय परिसर में प्रतिमाह एक दिवसीय निशुल्क रक्तचाप एवं मधुमेह जांच शिविर लगाकर पेंशनर को लाभांवित किया जाएगा। शशिरंजन तिवारी ने पेंशनर्स समाज से जुड़ने वाले नवरत्नों का स्वागत करते हुए आग्रह किया कि संगठित होकर आंदोलन करने से ही सफलता संभव होगी।
चिमनानी और बंसल का सेवानिवृति पर किया स्वागत अभिनंदन
राजस्थान पेंशनर समाज द्वारा आयोजित कार्य्रकम में अतिरिक्त कोषाधिकारी सूर्यप्रकाश चिमनानी एवं कपासन के उपकोषाधिकारी संजय बंसल का सेवनिवृत होने पर स्वागत कर अभिननंदन करते हुए कोष कार्यलय में सेवाओं के दौरान दोनों ही अधिकारी द्वारा कर्मचारीयों के साथ साथ पेंशनर्स को दिए गए अनुकरणीय सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब उनकी सराहनीय सेवाएं पेंशनर्स समाज को मिल सकेगी। इस मौके पर चिमनानी एबं बंसल को पेंशनर्स समाज ने साफा पहनाकर माल्यापर्ण, उपरणा एवं शाल ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उन्हें सम्मानित कर उनके सुखद जीवन की कामना की।
सिटी यूनियन बैंक ने पेंशनर्स को बैंक से जुड़ने का किया आग्रह
नगर में नव स्थापित सिटी यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक रविंद्र सोनी एवं सहायक प्रबंधक शांतनु कुमार साहू ने बैंक द्वारा प्रदत्त की जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए सभी पेंशनर्स से आग्रह किया कि वे इस बैंक से जुड़कर लाभांवित हो। कार्यक्रम में सागरमल जैन, मदन जोशी, नारायण लाल दाधीच, मनोहर सोनी, भेरूशंकर, डॉ.सुशीला लड्ढा, महेश बंसल सहित पेंशनर्स समाज से जुड़े पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित थे।
यह खबरें भी पढ़ें…
शहर में घुसे भालू का सफ़ल रेस्क्यू, वन्यजीव अभ्यारण में सुरक्षित छोड़ा
चित्तौड़गढ़ में बारिश से घटी गर्मी, लेकिन बढ़ी उमस से आमजन बेहाल
#weather #rain #rainyday #rainyweather #monsoon #monsoondiaries #clouds #sky
#nature #naturephotography #photooftheday #instaweather #instagood #india #rajasthan
सांवलियाजी मंदिर में अब तक 12.5 करोड़ रुपये की गिनती पूरी, तीसरे राउंड की तैयारी शुक्रवार से
सांवलियाजी के दरबार में चढ़ा भक्तों का आस्था भरा नजराना!
???? अब तक 12.5 करोड़ की गिनती हो चुकी, अगला राउंड शुक्रवार को।
???? मंडफिया, चित्तौड़गढ़
???? पूरी खबर पढ़ें:
???? www.chittorgarhnews.in (https://chittorgarhnews.in/archives/13893)
स्विफ्ट कार से 195 किलो डोडाचूरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार, दूसरा फरार – पुलिस पर की थी फायरिंग
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






