फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं व अभियानों की प्रगति की समीक्षा

SHARE:

साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं व अभियानों की प्रगति की समीक्षा
भेड़ निष्क्रमण नियंत्रण हेतु भी दिए निर्देश

चित्तौड़गढ़। जिला परिषद के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक की उपस्थित में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं, मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं एवं विभिन्न विभागीय अभियानों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई।

फ्लैगशिप योजनाएं एवं बजट घोषणाएं
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, विद्युत, कृषि, उद्यानिकी, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन आदि विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए।

अन्त्योदय संबल पखवाड़ा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत चल रहे बहुविभागीय सेवा शिविरों की सतत निगरानी, निरीक्षण और रिपोर्टिंग हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

पौधारोपण कार्यक्रम
बैठक में पौधारोपण कार्यक्रम को लेकर सभी विभागाध्यक्षों को लक्ष्य अनुसार तैयारियाँ पूर्ण करने एवं कार्यक्रम को पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से प्रभावी रूप से संपन्न करने के निर्देश भी दिए गए।

भेड़ निष्क्रमण नियंत्रण को लेकर विशेष बैठक
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम की अध्यक्षता में भेड़ निष्क्रमण नियंत्रण को लेकर भी चर्चा की गई। उपनिदेशक, पशुपालन विभाग ने बताया कि वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही चित्तौड़गढ़ जिले के पठारी क्षेत्रों में मध्यप्रदेश (नीमच, मंदसौर) और राजस्थान (बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा) से पारंपरिक रूप से बड़ी संख्या में भेड़ों का निष्क्रमण होता है।

वर्ष 2025-26 के लिए 01 जुलाई से 31 अक्टूबर 2025 तक का निष्क्रमण अवधि निर्धारित की गई है। निगरानी हेतु 6 स्थाई एवं 16 अस्थाई सहित कुल 22 चेक पोस्ट स्थापित किए जाएंगे।

भेड़ निष्क्रमण नियंत्रण कक्ष की स्थापना

भेड़ निष्क्रमण नियंत्रण हेतु एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो 1 जुलाई 2025 से कार्य करना प्रारंभ करेगा। इस नियंत्रण कक्ष का संचालन संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, चित्तौड़गढ़ के निर्देशन में किया जाएगा।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें