PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK ब्लेकबक ने जीता चंदेरिया लेड ज़िंक स्मेल्टर इन हाउस फुटबाॅल टूर्नामेंट - Chittorgarh News

ब्लेकबक ने जीता चंदेरिया लेड ज़िंक स्मेल्टर इन हाउस फुटबाॅल टूर्नामेंट

SHARE:

Blackbuck won Chanderia Lead Zinc Smelter In House Football Tournament

चित्तौड़गढ़। हिन्दुस्तान ज़िंक चंदेरिया लेड ज़िंक स्मेल्टर द्वारा जिंक नगर में आयोजित इन-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे सीजन में ब्लेकबक की टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबला ब्लेकबक और मेवाड़ एफसी के बीच खेला गया, जिसमें ब्लेकबक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7-1 से फाइनल मैच जीता।

10 दिनों तक चले इस आयोजन में कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 11 टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिनमें प्रत्येक टीम में 7 पुरुष और 2 महिला कर्मचारी शामिल थे, जो कंपनी की समावेशिता और टीम भावना के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। फाइनल मुकाबले से पहले मैनेजमेंट टीम और यूनियन टीम के बीच फ्रेंडली एग्जीबिशन मैच भी आयोजित किया गया, जिसमें मैनेजमेंट टीम ने 5-1 से जीत हासिल की।

टूर्नामेंट में हिन्दुस्तान ज़िंक डिप्टी सीईओ स्मेल्टर्स मानस त्यागी, एचआरहेड अनुप कुमार और डिप्टी एचआरहेड ममता शर्मा ने खिलाडियों को प्रेरित और प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रणजीत सिंह भाटी, पुष्पेंद्र मीणा, रिपन घोष, बालचंद पाटीदार, दिलीप सिंह उपस्थित रहे। ऑर्गेनाइजर विजय राव, इंद्रजीत सिंह भाटी, अपूर्वा त्रिवेदी ने सक्रिय भूमिका निभायी।

यह खबरें भी पढ़ें…

समुद्र की गहराई से विनाश का संकेत? केरल में मछुआरों के जाल में फंसी दुर्लभ ‘डूम्सडे ओ

इसराइल-ईरान संघर्ष ने खींचा अमेरिका को युद्ध में: कतर बेस पर हमले के बाद ट्रंप ने कराया युद्धविराम

हिन्दुस्तान ज़िंक ने मलेशिया में ग्लोबल गैल्वनाइजिंग कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व कर सस्टेनेबल ज़िंक नवाचारों और समाधानों को प्रस्तुत किया

अखिल भारतीय आईपीएससी फुटबॉल टूर्नामेंट जारी

विधायक आक्या की अनुशंसा पर बुंदी रोड पर 33/11 केवी सब स्टेशन को स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत

क्या अमेरिकी बॉम्बर ने ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह  किया है?

क्या सोनिया गांधी वापस नहीं कर रही जवाहरलाल नेहरू के इतिहासपरक पत्र?

हिन्दुस्तान ज़िंक कार्यबल विविधता के साथ एलजीबीटीक्यूआईए कर्मचारियों में 44 प्रतिशत की बढ़ोतरी

चित्तौड़गढ़ में बारिश से घटी गर्मी, लेकिन बढ़ी उमस से आमजन बेहाल

#weather #rain #rainyday #rainyweather #monsoon #monsoondiaries #clouds #sky
#nature #naturephotography #photooftheday #instaweather #instagood #india #rajasthan

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *