PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK किक बॉक्सिंग में मुस्कान को स्टेट लेवल में गोल्ड मेडल हासिल - Chittorgarh News

किक बॉक्सिंग में मुस्कान को स्टेट लेवल में गोल्ड मेडल हासिल

SHARE:

Muskan won gold medal in kick boxing at state level
चित्तौड़गढ़। मातृभूमि कराटे एकेडमी चित्तौड़गढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी (कोच) मुस्कान चौबीसा व गौरव कामरीया ने स्टेट लेवल किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वहीं चित्तौड़गढ़ से ही एकेडमी के अन्य चार होनहार छात्र कृतिका जैन, अंजू वैष्णव, आरती वैष्णव, हितांश सुहालका ने गोल्ड मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। बच्चों ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर क्षेत्र की खेल प्रतिभा को एक नई पहचान दी ।  इनके साथ में भीडर से भी ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों का भी सभी विजयी खिलाड़ियों के सम्मान में श्री रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर, कैलाश नगर, चित्तौड़गढ़ में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों का स्वागत एवं प्रोत्साहन किया गया। इस अवसर पर अनिल सोनी, सुरेश सोनी,अशोक बाहेती, शंकर लाल शर्मा, दशरथ काबरा, संजय योगी, सुरेंद्र काबरा, दिनेश विजयवर्गीय, योगेंद्र पाल सिंह, दिनेश शर्मा, रतन डागा, अरविंद दशोरा वार्डवासी महिलाओं की उपस्थिति में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। श्री रामेश्वर मंदिर के पुजारी ने कहा कि जिले की यह युवा प्रतिभाएं भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता के झंडे गाड़ेंगी।
यह खबरें भी पढ़ें…
https://chittorgarhnews.in/archives/13837
https://chittorgarhnews.in/archives/13831
https://chittorgarhnews.in/archives/13826
https://chittorgarhnews.in/archives/13821
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *