PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK बेड़च नदी स्वच्छता जनअभियान के तहत बेड़च नदी व उसके घाटो की सफाई की - Chittorgarh News

बेड़च नदी स्वच्छता जनअभियान के तहत बेड़च नदी व उसके घाटो की सफाई की

SHARE:

चित्तौड़गढ़। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के वंदे गंगा जल संरक्षण – जन अभियान के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न सामाजिक संगठनो व आमजन के सहयोग से बेड़च नदी स्वच्छता जनअभियान के तहत बेड़च नदी व उसके घाटो की सफाई अभियान में सांसद सी.पी. जोशी, चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या व जिला कलक्टर आलोक रंजन की अगुवाई में चित्तौड़गढ़ मार्निंग वाॅक क्लब के सदस्यो द्वारा भी सहयोग किया गया।
मॉर्निंग वॉक क्लब के अध्यक्ष गोपाल जाजू ने बताया कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन, विभिन्न सामाजिक संगठनो व आमजन के सहयोग से बेड़च नदी व उसके घाटों की सफाई अभियान में सांसद सी.पी. जोशी, चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या व जिला कलक्टर आलोक रंजन की अगुवाई में चित्तौड़गढ़ माॅर्निंग वाॅक क्लब के सदस्यो द्वारा भी सहयोग किया गया। इस दौरान नदी से बड़ी मात्रा में गंदगी एवम् मलबा निकाला गया तथा घाटो की सफाई की गई। सफाई के पश्चात बेड़च नदी का स्वरूप निखर कर सामने आ गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर व नगर परिषद प्रशासक विनोद मल्होत्रा, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व उप सभापति भरत जागेटिया, शैलेंद्र झंवर, अनिल ईनाणी, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, नवीन पटवारी, रवि विराणी, दुर्गासिंह खंगारोत, सुनिल लढढा, डाॅ. रमेश बोरिवाल, जगदीश मण्डोवरा, चुन्नीलाल माली, राजन माली, शिवराजसिंह बेजनाथिया, अनिल सुराणा, संजय सिसोदिया, जितेन्द्र वैष्णव, अखिलेश भराड़िया, युवराज आर्य, अर्जुन गील, गणेश प्रजापत, राजेश शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, दिपक वर्मा, पिंटु मीणा, पंकज सेन, निहालसिंह, पिनु मेनारिया, नानालाल मेनारिया, राजकुमार सोनी, कैलाश जीनगर, संजय गर्ग, लक्ष्मणसिंह, नकुल सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व क्षैत्रवासी उपस्थित थे।

यह खबरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *