अब जन्म, मृत्यु व विवाह प्रमाण पत्र सीधे मोबाइल पर उपलब्ध
चित्तौड़गढ़। जिले के नागरिकों के लिए अब जन्म, मृत्यु एवं विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त करना और भी सरल हो गया है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) द्वारा आरंभ की गई नवीन सुविधा के अंतर्गत अब प्रमाण पत्र कार्यालय के चक्कर लगाए बिना सीधे मोबाइल पर प्राप्त होंगे। यह सेवा पूरी तरह निःशुल्क है।

जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) शबनम खोरवाल ने बताया कि अब केवल पंजीयन के लिए एक बार कार्यालय जाना होगा, जिसके बाद संबंधित मोबाइल नंबर पर प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक भेजा जाएगा। लिंक पर क्लिक करते ही प्रमाण पत्र की पीडीएफ आवेदक के मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगी।
इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आवेदक को आवेदन करते समय वॉट्सएप वाला मोबाइल नंबर देना आवश्यक होगा। इसके अतिरिक्त ‘पहचान’ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी प्रमाण पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।
नए सिस्टम के लाभ
प्रमाण पत्र मोबाइल पर मिलने से समय की बचत होगी। आवागमन और अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी। प्रमाण पत्र शीघ्र और सुगमता से प्राप्त होंगे। ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को अब पूरे दिन कार्यालय में प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी।
अब तक जन्म या मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रति के लिए 50 रुपए तथा विवाह प्रमाण पत्र के लिए 110 से 200 रुपए तक का शुल्क देना पड़ता था। यह डिजिटल सुविधा लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत करेगी।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






