गोवर्धन जाट अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम हेतु भाजपा चित्तौड़गढ़ के जिला संयोजक एवं वीणा दशोरा सह संयोजक मनोनीत

चित्तौड़ग। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वालेकार्यक्रम की तैयारियों को गति देते हुए पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सी पी जोशी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी की सहमति से संकल्प से सिद्धि अभियान के जिला संयोजक रघु शर्मा ने भाजपा जिला मंत्री गोवर्धन जाट को चित्तौड़गढ़ जिले का संयोजक एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा को सह संयोजक मनोनीत किया गया है।
गोवर्धन जाट ने संयोजक मनोनीत किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “योग भारतीय संस्कृति की अनमोल देन है। यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। 21 जून को चित्तौड़गढ़ में होने वाले इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हम हर वर्ग से जनसहयोग की अपील की। जाट ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे 21 जून को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वस्थ जीवन और योग के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में सहभागी बनें।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






