PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK बेगूँ में फैले उल्टी दस्त रोग से एक व्यक्ति की मृत्यु - Chittorgarh News

बेगूँ में फैले उल्टी दस्त रोग से एक व्यक्ति की मृत्यु

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जिले के बेगू क्षेत्र में उल्टी दस्त की बीमारी पर जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुंचाई है।
जिले के बेगू क्षेत्र के ग्राम धुलखेडा वार्ड नं0 25 में दूषित जल से उल्टी दस्त रोग फैलने की सूचना पर 16मई  जिस पर तहसीलदार बेगूँ, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी बेगूँ एवं जन स्वा० अभियात्रिकी विभाग वेगूँ को जांच एवं सर्वे हेतु निर्देशित किया एवं स्वयं द्वारा भी मौका निरीक्षण किया गया। चिकित्सा विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त सर्वे कर प्रस्तुत रिपोर्ट अनुसार दिनांक 16 से 19 तक टीम बनाकर कर उक्त वार्ड नं0 25 का घर-घर जाकर सर्वे किया गया। सर्वे में पाया कि कुल 54 व्यक्ति उल्टी दस्त रोग से ग्रसित पाये गये जिनमें से 22 रोगियों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया तथा 32 रोगियों को उपजिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया जिनमें से 13 व्यक्तियों को बाद ईलाज डिस्जार्ज कर दिया एवं 16 रोगियों का वर्तमान में ईलाज चल रहा है। 3 व्यक्ति (शंकरलाल पिता चतुर्भूज धाकड उम्र 75 वर्ष, जमना पत्नी जोधराज धाकड उम्र 35 वर्ष, तुलसी पत्नी चुन्नीलाल धाकड 85 वर्ष) को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया जिसमें से 1 व्यक्ति की मृत्यु  (शंकरलाल पिता चतुर्भूज धाकड उम्र 75 वर्ष) आज दिनांक 19.05.2025 को हुई है जिसकी पीएम रिर्पोट अभी तक प्राप्त नही हुई है।
गन्दे पानी की शिकायत पर जन स्वास्थ्य अभियात्रिकी विभाग बेगूँ द्वारा भी टीम गठन किया जाकर दुषित जल के संबंध में जांच कराई जिसमें पाया कि एक नल कनेक्शन में नाली के पास लीकेज पाया गया जिसको विभाग द्वारा मौके ठीक करा दिया, तत्पश्चात ग्राम धूलखेडा की वितरण पाईपलाईन के पानी को सुपरक्लोरिनेशन प्रकिया के द्वारा उपचारित किया गया एवं सप्लाई के सेंपल जांच हेतु जिला प्रयोगशाला चित्तौडगढ में भिजवाया गये। वर्तमान में धूलखेडा में प्रभावित क्षेत्र में विभाग द्वारा टेंकरों के माध्यम से जलापूर्ति चालू करवा दी गई है।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *