PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कार ने ऑटो को मारी पीछे से टक्कर, 5 गंभीर घायल - Chittorgarh News

कार ने ऑटो को मारी पीछे से टक्कर, 5 गंभीर घायल

SHARE:

Car hits auto from behind, 5 seriously injured

चित्तौड़गढ़। बस्सी क्षेत्र में पेट्रोल पंप के आगे गुरुवार रात एक कार ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार एक बच्चें सहित आधा दर्जन यात्री घायल हो गये, जिन्हें उपचार के लिये जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो विपरीत दिशा में घूमने के साथ ही पलटी खा गया। हादसे के बाद और आटो में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में ऑटो में सवार सभी सवारी घायल हो गए। वहीं टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आस पास के लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। ऑटो चालक गंभीर घायल हो गया। जिसे उदयपुर रेफर किया गया।

घायल के परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम को हादसे में 5 गंभीर घायलों के आलावा अन्य चोट ग्रस्त घायलों को बस्सी स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। घायलों में 37 वर्षीय बस्सी निवासी अताउल मुस्तफा पुत्र गुलमो रहमान, 47 वर्षीय पालका निवासी भैरूलाल पुत्र कन्हैलाल वैष्णव, दुर्ग निवासी 50 वर्षीय राधाबाई पत्नी भवानी राम और ऑटो चालक बस्सी निवासी 25 नदीम पुत्र मो. युसूफ घायल हो गए। सभी घायलों के सिर पर और हाथो पर चोट आई है। जिनकी स्थिति देख कर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले आए। घायलों में ऑटो चालक नदीम की स्थिति नाजुक बताई गई, जिसे उदयपुर रेफर किया गया। घायलों में एक मां के साथ उसका दस माह का बच्चा भी घायल हो गया, जिसका हाथ फ्रेक्चर हो गया। जिला चिकित्सालय में भर्ती सभी घायलों का उपचार जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *