PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK इंडियन ऑयल डिपो में मॉक ड्रिल का आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था का किया परीक्षण - Chittorgarh News

इंडियन ऑयल डिपो में मॉक ड्रिल का आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था का किया परीक्षण

SHARE:

 Mock drill conducted at Indian Oil depot, security system tested
चित्तौड़गढ़। जालमपुरा स्थित इंडियन ऑयल डिपो में मंगलवार को एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य किसी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य की तैयारी का आकलन करना था। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं प्रशिक्षण के लिए इस प्रकार की मॉक ड्रिल आयोजित करता है, ताकि किसी भी प्रकार की आपदा आने की स्थिति में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
इस मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के सुरक्षा अधिकारी व कर्मचारी, अग्निशमन विभाग के अधिकारी व जवान शामिल हुए। मोक ड्रिल के दौरान यह अभ्यास किया गया कि डिपो में आगजनी या विस्फोट जैसी अप्रिय घटना घटित होने की स्थिति में किस प्रकार से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है। इसके तहत रेस्क्यू ऑपरेशन, दमकल की त्वरित कार्रवाई, घायल लोगों को प्राथमिक उपचार पहुंचाना और आपातकालीन सेवाओं की तैनाती जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।
इस मॉक ड्रिल को देखकर अधिकारीगण संतुष्ट नजर आए और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की सराहना की। मौके पर प्रादेशिक परिवहन अधिकारी नेमीचंद पारीक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, संबंधित थानों के अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अपने मोबाइल में स्क्रॉल करके और भी खबरें देखें…
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *