चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार ने पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत ‘एक जिला एक उत्पाद नीति 2024’ (ODOP) को औपचारिक रूप से लागू कर दिया है, जो 31 मार्च, 2029 तक प्रभावी रहेगी। इस नीति के तहत चित्तौड़गढ़ जिले को मार्बल और ग्रेनाइट उत्पाद के लिए चयनित किया गया है।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि ODOP योजना के अंतर्गत लाभ केवल उन्हीं इकाइयों को मिलेगा जो एसएसओ पोर्टल पर उपलब्ध एप्लिकेशन के माध्यम से पंजीकरण कराएंगी। योजना के तहत मार्जिन मनी अनुदान, मार्केटिंग सहायता, मानक प्रमाणन, टेक्नोलॉजी अनुदान, सॉफ्टवेयर सहायता और ब्रांडिंग जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
उन्होंने यह भी बताया कि जिन इकाइयों ने अभी तक ODOP नीति के अंतर्गत पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें शीघ्र पंजीकरण कराना चाहिए ताकि एक मजबूत डाटाबेस तैयार किया जा सके और वे आगामी लाभों के लिए पात्र बन सकें।

*प्लॉट के विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में 6 आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
प्लॉट के विवाद को लेकर जानलेवा हमला करने के मामले में 6 आरोपी गिरफ़्तार
*युवा संगठन ने पक्षियों के लिए बांधे परिंडे – Chittorgarh News*
*भीषण गर्मी को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय संचालन समय परिवर्तित – Chittorgarh News*
भीषण गर्मी को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय संचालन समय परिवर्तित
*ज़िंक कर्मचारी सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा एलपीजी सुरक्षा सेमिनार का आयोजन – Chittorgarh News*
ज़िंक कर्मचारी सहकारी उपभोक्ता भंडार द्वारा एलपीजी सुरक्षा सेमिनार का आयोजन
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






