PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK मायरा गांव में मकान की छत से 3 किलो से अधिक अवैध अफीम जप्त - Chittorgarh News

मायरा गांव में मकान की छत से 3 किलो से अधिक अवैध अफीम जप्त

SHARE:

चित्तोडगढ़ जिले के मायरा गांव के एक मकान से 03.223 किलोग्राम वजन अवैध अफीम जप्त की

चित्तौड़गढ़। अधीक्षक (निवारक) उप नारकोटिक्स आयुक्त कार्याल्य, कोटा (राज.) द्वारा राजस्थान मे ंअवैध मादक पदार्थो की तस्करी पर रोक लगाने के अपने सतत प्रयासों के तहत 16 मार्च 2025 को चित्तौड़गढ़ जिले के बिजयपुर थाना क्षेत्र के मायरा गांव में स्थित एक घर पर छापा मारा और 03.223 किलोग्राम वजन अवैध अफीम जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है।
केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन.) राजस्थान के उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) नरेश बुन्देल ने बताया की केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन), कोटा सेल और चित्तौड़गढ़ सेल के अधिकारियों ने अवैध अफीम छुपाए जाने की गुप्त सूचना मिलने पर रविवार को संदिग्ध मकान की तलाशी ली गई। उन्होने बताया की अवैध अफीम को भूरे रंग के टेप से पॉलीथीन बैग में लपेट करं छत पर स्थित पानी की टंकी की कुंडी में लटका कर छुपा रखा था , बरामद अवैध अफीम को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।
उन्होने बताया की केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सी.बी.एन) अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्यवाही जारी रखेगा ताकि राज्य में नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जा सके।

यह ख़बरें भी पढ़ें

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *