The colours in the market have faded, Holika Dahan will happen today

चित्तौड़गढ़। होलाष्टक की शुरुआत से ही शहर में रंगों का बाजार सज चुका है, लेकिन इस बार रंगो के पर्व होली को लेकर बाजार में रौनक कम देखने को मिल रही है। बाजार में इस वर्ष पहली बार भगवा तर्ज पर रंग उत्सव पैक आया है, जिसमें पिचकारी, हर्बल गुलाल, मुखौटा और बलून भी है। शहर में होली से जुड़े रंग गुलाल और पिचकारी का थोक बाजार करीब 1 से 2 करोड़ का आंका जाता है। इस बार यह कारोबार बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन बाजार में उस तरह की रौनक देखने को नहीं मिलने से व्यापारी मायूस नजर आ रहे है। इस वर्ष मार्च से ही गर्मी तीव्र होने से होली का रंग जमने की उम्मीद थी हालांकि मंदिरों में फागोत्सव चल रहे है, जिसके कारण अबीर गुलाल की खरीददारी की जा रही है। व्यापारियों के अनुसार इस बार माल बड़ी मात्रा में मंगवाया गया है, जिसमें बच्चों की महंगी पिचकारियों से लेकर रंगो के स्प्रे जैसी मशीने भी शामिल है, जिनकी कीमत एक हजार रूपये है, लेकिन खरीददारी के प्रति लोगों मंे ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिला, अब धुलंडी से एक दिन पूर्व यानि की आज खरीददारी की उम्मीद है। केमिकल वाले कलर से दूरी बनाते हुए लोग फूलों से बनी गुलाल के ऊपर ज्यादा जोर दे रहे है। धुलंडी से पूर्व आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बनाई गई होलिका का तय समयानुसार दहन किया जाएगा।
यह ख़बरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






