चित्तौड़गढ़। शहर में स्थित राउमावि सेतीं में 16 से 18 फरवरी तक जिला स्तरीय इन्सपायर अवार्ड प्रदर्शनी का आयोजन
किया जा रहा हैं। विद्यालय में आयोजित उद्घाटन समारोह में सांसद सी पी जोशी, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या,
हर्षवर्धन सिंह, श्रवण सिंह राव, भंवर सिंह, शैलन्द्र झंवर, रामचन्द्र गुर्जर, पार्षद मुन्ना लाल गुर्जर, शिवानी सिंह,
नेहा रावत, निर्णायक संगीता जैन, नीता दशोरा, विभागीय अधिकारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार दशोरा, जिलाशिक्षा अधिकारी माध्यमिक कल्पना शर्मा, मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी शंभु लाल सोमानी उपस्थित रहे। सांसद जोशी ने कहा कि ये बच्चे आने वाले समय में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना की महत्वपूर्ण कड़ी है। समारोह
के अध्यक्ष विधायक आक्या ने विज्ञान विषय की उपयोगिता और महत्व के बारे में बच्चों को जानकारी देकर उन्हे अपना
श्रेष्ठ प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं दी। प्रदर्शनी संयोजक प्रकाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि पूरे जिले के राजकीय
एवं निजी विद्यालयो में अध्ययनरत कक्षा 6 से 10 तक के बालकों में से 259 श्रेष्ठ माॅडल का चयन जिला स्तर पर किया गया हैं, जो अपने माॅडल का प्रदर्शन इस प्रदर्शनी में कर रहे है। स्थानीय विद्यालय संस्था प्रधान आशा वर्मा ने प्रतियोगिता की
व्यवस्थाओं संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक अवलोकन हेतु
खुली रहेगी।

यह ख़बरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






