चित्तौड़गढ़। सांसद सीपी जोशी की अनुशंसा पर केन्द्र सरकार की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत 4.50 करोड़ की लागत से चितौड़गढ़ के इंदिरा गांधी स्टेडियम में स्वीकृत मल्टीपरपज इंडोर हॉल का शनिवार को सांसद जोशी ने अवलोकन किया। हॉल का भुमि पुजन एवं शिलान्यास जनवरी 2023 में पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा किया गया था।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि जोशी ने मल्टीपरपज इंडोर हाल के निर्माण कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खेल अधिकारी और निर्माण कार्य ठेकेदार से विस्तार से जानकारी प्राप्त की और संबंधित तकनीकी अभियंता से मोबाइल पर बात कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए। सांसद जोशी ने कहा कि यह मल्टीपरपज इंडोर हॉल क्षेत्र के युवाओं के लिए खेल सुविधाओं का एक उत्कृष्ट केंद्र बनेगा। उन्होंने निर्माण कार्य में नवीन तकनीक और गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने सुरक्षा मानकों का पालन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए, ताकि इसका लाभ खिलाड़ियो को शीघ्र मिल सके। हाल में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, वालीबाल, जुडो, टेबल टेनिस, वेट लिफ्टिंग एवं कुश्ती जैसे खेलों के लिए चार कोर्ट बन रहे। साथ ही इंडोर हाल में एक बैठक हाल, चेंजिंग रूम, वॉशरूम, तीन रूम भी बनाये गये। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, डूंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, संभाग सह मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, नगर महामंत्री शिव प्रकाश मंत्री, नगर उपाध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, शुभम सुखवाल, धीरज सुखवाल, निलेश बल्दवा, अभिषेक चांवला, विष्णु कुमावत, अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे।
यह ख़बरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






