PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा - Chittorgarh News

गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा

SHARE:

गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा

सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री श्री गौतम कुमार दक करेंगे ध्वजारोहण
चित्तौड़गढ़। गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री श्री गौतम कुमार दक ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 9:05 बजे मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड निरीक्षण व मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके पश्चात महामहिम राज्यपाल का संदेश वचन, मुख्य अतिथि द्वारा संबोधन होगा। इसके पश्चात उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पुरस्कार वितरण, व्यायाम एवं जिमनास्टिक प्रदर्शन, सामूहिक नृत्य, झांकी प्रदर्शन के साथ ही राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न होंगे। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे जिंक ग्राउंड में जिला प्रशासन एवं पत्रकार के बीच क्रिकेट मैत्री मैच का आयोजन होगा और सायं 4:30 बजे कलक्ट्रेट परिसर में जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के मध्य वॉलीबॉल मैच होगा ।
पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को सायं 6 बजे इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं द्वारा देशभक्ति, भारतीय संस्कृति सहित विविध विषयों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएगी।
यह ख़बरें भी पढ़ें 
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *