PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK अनियमितता पाए जाने पर पांच बालवाहिनियों के बनाए चालान - Chittorgarh News

अनियमितता पाए जाने पर पांच बालवाहिनियों के बनाए चालान

SHARE:

बाल वाहिनियों की जांच कर पांच के बनाये चालान।
सड़क जागरूकता माह के तहत यातायात पुलिस ने की कार्यवाही।

चित्तौड़गढ़। सड़क जागरूकता माह के तहत यातायात पुलिस ने मंगलवार को शहर में चल रही बाल वाहिनियों को चैक किया, अनियमितता पाए जाने पर पांच बाल वाहिनियों के चालान बनाये गए।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्य में सड़क जागरूकता का विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसमें आमजन को यातायात नियमों की जानकारी देने व उनका उलंघन करने पर जुर्माने करने एवं बाल वाहिनियों की गंभीरता पूर्वक जांच कराने के यातायात शाखा व थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस निरीक्षक मोतीराम सारण व पुलिस जाब्ता ने शहर चित्तौड़गढ़ में चल रही बाल वाहिनियों के फिटनेस, बीमा, तेज गति व क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने आदि की जांच की जाकर उनमें अनियमितता पाये जाने पर पांच बाल वाहिनियों के चालान काटे।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने आमजन से अपील कर कहा कि यह बच्चों के अभिभावकों का भी कर्तव्य है, कि वह सुरक्षा मापदंडों को पूरा करने वाले वाहनों में ही अपने बच्चों को विद्यालय भेजें।

यह ख़बरें भी पढ़ें…

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *