PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित - Chittorgarh News

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित

SHARE:

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित

चित्तौड़गढ़ । आगामी 14 दिसम्बर 2024 को आयोजित होने वाली इस वर्ष की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आज दिनांक 18 नवंबर 2024 को न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सुनील कुमार गोयल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के अध्यक्ष एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ के सचिव सुनील कुमार गोयल ने राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हित कर लोक अदालत में राजीनामे से निस्तारित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने प्री-लिटिगेशन मामलों को लोक अदालत में रखवाकर निस्तारित करने हेतु निर्देश प्रदान किए ताकि अधिक से अधिक मामलों का निस्ताकरण कर न्याय को शीघ्र एवं सुलभ बनाया जा सके।
बैठक में हरिमोहन प्रजापति प्रतिनिधि नगर विकास न्यास, डॉ. घनश्याम चौहान प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग उपस्थित हुए। जानकारी देते हुए सचिव सुनील कुमार गोयल ने बताया कि इस वर्ष की चतुर्थ एवं अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दिनांक 14 दिसंबर 2024 को किया जाएगा। जिसमें न्यायालयों में लम्बित एवं प्री लिटीगेशन प्रकरणों का इस लोक अदालत के माध्यम से निस्तारण किया जायेगा।

यह खबरें भी पढ़ें…

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *