वांछित अपराधियों की धरपकड़ में जिला पुलिस की लगातार बड़ी कार्यवाही

82 पुलिस टीमों के 365 पुलिस कर्मियों ने दबिश देकर 147 आरोपियों को किया गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। जिला पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी व एरिया डोमिनेंश के लिए विशेष अभियान को दूसरे दिन भी जारी रखते हुए पुलिस की 80 टीमों ने अलग-अलग संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर बड़ी कार्यवाही करते हुए कुल 147 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए रेंज मुख्यालय के निर्देश पर सम्पूर्ण जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन भी जिले के सभी वृत्त एवं थानों में अपराधियों की सूचीयां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।
समस्त पुलिस उप अधीक्षकों के नेतृत्व में दबिश टीमों का गठन करके वांछित आरोपियों के चिन्हित ठिकानों पर दबिश देखकर आरोपियों की धरपकड़ की कार्यवाही की गई। जिले के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में कुल 365 पुलिस कर्मियों की 82 विशेष टीमें गठित की गई। जिसमें समस्त थानों, पुलिस लाइन के व कार्यालयों के पुलिस कर्मियों को एकत्रित किया गया।
रविवार तड़के पुलिस टीमों द्वारा जिले के 328 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 147 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें विभिन्न प्रकरणों के 22 वांछित अपराधी, 30 स्थाई वारंटी, 95 गिरफ्तारी वारंटी सहित कुल 147 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। साथ ही जिले के 65 आदतन अपराधियों (हिस्ट्रीशीटरों) को भी पुलिस द्वारा चैक किया गया।

Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






