चित्तौड़गढ़। पांच दिवसीय दिवसों पर जहां बाजारों में रौनक तो वहीं नगर परिषद के द्वारा विभिन्न स्थानों पर सजावट की व्यापारियों ने भी दीपावली पर अपने प्रतिष्ठानों पर सजावट करने में कोई कमी नहीं रखी। जिससे शहर में जगमगा उठा और रात्रि को लोग शहर में इसका लुत्फ उठाने के लिए निकलने लगे।

रोशनी सराबोर हुए शहर को देखने उमड़ी भीड़
शहर में गोल प्याऊ चौराहा और सुभाष चौक पर सेल्फी प्वाइंट लगाए गए धनतेरस, रूप चौदस और दीपावली पर लोगों ने सेल्फी लेकर खूब आनंद उठाया वहीं सदर बाजार सब्जी मंडी, नेहरू बाजार,राणा सांगा बाजार गंभीरी नदी पुलिया, नई पुलिया, ईदगाह के सामने, कलेक्ट्रेट चौराहा, प्रताप सर्कल, ओवर ब्रिज,नेहरू पार्क,पद्मनी पार्क, राजीव गांधी पार्क, प्रताप पार्क, फूवारा चौक इत्यादि स्थानों पर सतरंगी रोशनी से विशेष सजावट की गई। तो वहीं शहर के प्रमुख मार्गो के डिवाइडर पर लाइट की लड़ियां लगाकर रोशनी की गई। दीपावली पर्व पर रोशनी से सराबोर हुई शाम में शहरवासी एक दूसरे को दीवाली की राम श्यामा करने के लिए शहर में निकले, जहां जगह जगह लगाए सेल्फी पॉइंट्स पर लोगों ने परिवारजनों, मित्रों सहित जमकर सेल्फीया ली। सुभाष चौक पर भी स्टेज पर पारंपरिक बैंड की सुरीली धुनों पर थिरके, स्टेज पर बाहर से आए बहरूपिए कलाकारों ने भी शहरवासियों को जमकर गुदगुदाया। दीवाली की राम श्यामा का दौरा रात तक यूंही चलता रहा इस बीच स्थानीय विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।
दीपावली के मद्देनजर जिला प्रशासन के द्वारा भी विशेष इंतजामात किए गए यहां आने वाले भीड़ को देखते हुए शहर में किसी भी वाहन की इंट्री बंद रखी गई। पुरानी गंभीरी पुलिया, न्यू क्लॉथ मार्केट सुभाष चौक, चंद्रलोक सिनेमा, नई पुलिया पावटा चौक से भीतरी शहर के बीच आने वाली सड़क पर यातायात पुलिस द्वारा बेरिकेडिंग कर दुपहिया,चौपहिया वाहनों रोककर सिर्फ पैदल आने वाले को ही प्रवेश दिया गया।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...







