PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK सामर्थ्य फाउंडेशन ने सूरजपोल में गरीब बच्चों के संग मनाई दिवाली - Chittorgarh News

सामर्थ्य फाउंडेशन ने सूरजपोल में गरीब बच्चों के संग मनाई दिवाली

SHARE:

Samarthya Foundation celebrated Diwali with poor children in Surajpol

मिठाई के साथ पटाखे का किट वितरित

चित्तौड़गढ़। सामर्थ्य फाउंडेशन ने गुरुवार को निकटवर्ती सूरजपोल गांव में गरीब बच्चों के साथ दिवाली मनाई। फाउंडेशन के सदस्य बच्चों को मिठाई के साथ पटाखों के किट वितरित कर उनकी खुशियों में शरीक हुए।

संस्था के मनीष गोस्वामी ने बताया कि संस्था की गत बैठक में किसी गांव में निर्धन बच्चों के साथ दीपावली मनाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। उसी क्रम में चित्तौड़गढ़ दुर्ग के पिछवाड़े स्थित संस्था के सदस्य सूरजपोल गांव पहुंचे और आदिवासी समाज के साथ गरीब वर्ग के बच्चों को एकत्रित कर उनके साथ दीपावली का जश्न मनाया गया । संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ आतिशबाजी कर उनके साथ ही पर्व की खुशियों को साझा किया। भारत माता की जय और जय श्री राम के उद्घोष के साथ बच्चों को दीपक के साथ मिठाई का पैकेट और पटाखों का एक-एक किट प्रदान किया गया ताकि रात्रि में वे अपने परिवार के साथ दीपावली मना सके। पटाखे और मिठाइयां पाकर बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कार्यक्रम में फाउंडेशन के आलोक सिंह राठौड़, रवि विराणी, मनीष, रतन सिंह जी, उदयलाल धाकड़, शक्ति सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

यह खबरें भी पढ़ें…

*मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में वांछित एक आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में वांछित एक आरोपी गिरफ़्तार 

*चोरी के प्रकरण में 10 साल से फरार आरोपी उदयपुर से गिरफ्तार – Chittorgarh News*

चोरी के प्रकरण में 10 साल से फरार आरोपी उदयपुर से गिरफ्तार

*चुनडी मनोरथ, दीपदान, छप्पन भोग एवं अन्नकुट 4 नवम्बर सोमवार को – Chittorgarh News*

चुनडी मनोरथ, दीपदान, छप्पन भोग एवं अन्नकुट 4 नवम्बर सोमवार को

*कपासन निवासी छात्रा का RJS में चयन,कस्बे में छाई ख़ुशी की लहर – Chittorgarh News*

कपासन निवासी छात्रा का RJS में चयन,कस्बे में छाई ख़ुशी की लहर

*पांच दिवसीय दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर – Chittorgarh News*

पांच दिवसीय दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *