चुनडी मनोरथ, दीपदान, छप्पन भोग एवं अन्नकुट 4 नवम्बर सोमवार को

SHARE:

गम्भीरी तट पर चुनडी मनोरथ, दीपदान, छप्पन भोग एवं अन्नकुट 4 नवम्बर सोमवार को

चित्तौड़गढ़। गम्भीरी नदी के तट पर सोमवार को चुनरी मनोरथ, दीपदान, छप्पनभोग , अन्नकुट एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

मेवाड महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनन्त समदानी एवं कार्यक्रम संयोजक गोपाल भूतडा के अनुसार दीपावली के पश्चात सोमवार को गम्भीरी नदी के तट को साफ सफाई कर विशेष रूप से पुरा धुला कर गौमूत्र छिडकाव से पवित्र कर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नदी के अन्दर नावे उतार कर गम्भीरी के दोनों तटों पर संपूर्ण नदी के बीच चुनरी मनोरथ का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही छप्पन भोग, अन्नकुट महोत्सव दीपदान एवं जय गम्भीरी मैया की महाआरती का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मेवाड महोत्सव समिति कि सचिव आशा पोखरना एवं उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीमाल ने बताया कि चितौड की गंगा कहे जाने वाली गम्भीरी नदी तट पर इस तरह का अनुठा आयोजन पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम केा लेकर आमजन मे उत्साह है।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, सांसद सी.पी.जोशी, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी होंगे।
कार्यक्रम की व्यवस्था में समिति संरक्षक श्रवणसिंह राव, समिति अध्यक्ष अनन्त समदानी, सचिव आशा पोखरना, कोषाध्यक्ष प्रदीप काबरा गांधीनगर, उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीमाल, संयोजक गोपाल भूतडा, आयोजन सचिव अनुराग द्विवेदी, गोपाल पोरवाल, नरेश बाहेती, बन्टी शर्मा, दिनेश कुमावत, महेन्द्र राजावत, अभिषेक मुन्दडा, अंकित लढ्ढा, बलजीत सिंह सोनी, आयुष माहेश्वरी, हर्षवर्धन सिंह चौहान, अर्पित छीपा , बादल शर्मा, माधव माहेश्वरी, जया तोषनीवाल, रीना जागेटिया, सीमा सुखवाल, ज्योति तिवारी, एडवोकेट अंजली गोस्वामी, भावना न्याती, राधा काबरा , रेखा समदानी, विनिता लढ्ढा, रूचिका श्रीमाल, वन्दना भूतडा, वन्दना कुमावत, राजकुमारी छीपा, सीमा गंगवाल, आरती सोडाणी, अभिमन्यु माहेश्वरी, अभिषेक व्यास, विभोर पुंगलिया, यश टेलर, अमित सोमानी, अनुराग बांगड, भरत आगाल, दीपक शर्मा, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह खबरें भी पढ़ें…

*रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता पहुंची रोमांचक दौर में, लीग मैच संपन्न – Chittorgarh News*

रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता पहुंची रोमांचक दौर में, लीग मैच संपन्न

*रेलवे स्टेशन क्षेत्र से हटवाया अतिक्रमण, किया पाबंद – Chittorgarh News*

रेलवे स्टेशन क्षेत्र से हटवाया अतिक्रमण, किया पाबंद

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें