चित्तौड़गढ़।(इलियास मो.)नगर परिषद और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में शहर के सुभाष चौक से लेकर देहली गेट तक अतिक्रमण की प्रभावी कार्रवाई कर अतिक्रमियों को पाबंद किया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के समान को जप्तकर नगर परिषद लाया गया।

अतिक्रमण निरोधक दस्ता प्रभारी रमेश चांवला ने बताया कि मंगलवार को पुलिस के सहयोग से नगर परिषद अतिक्रमण दस्ता के द्वारा शहर में अतिक्रमियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इससे पूर्व सभी दुकानदारों और व्यापारियों को बाजारों में अतिक्रमण नहीं करने की अपील भी की गई थी। मंगलवार को शहर के सुभाष चौक से नेहरू बाजार, गोलप्याऊ चौराहा, सब्जी मंडी, पावटा चौक, बूंदी रोड देहली गेट के बाजारों में अतिक्रमण की कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण के सामान जप्तकर नगर परिषद कार्यालय लाया गया। इस दौरान शहर डीएसपी विनय चौधरी, कोतवाल संजय स्वामी,यातायात प्रभारी सुनीता गुर्जर मय जाब्ता कार्यवाही के दौरान मौजूद रहे, नगर परिषद के स्वास्थ्य निरीक्षक नरसिंह स्वामी सहित नगर परिषद कर्मचारी भी मौजूद रहे । इस कार्यवाही के दौरान डीएसपी के नेतृत्व में नो पार्किंग में खड़े 30 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए।
अतिक्रमण हटाने के दौरान जप्त सामान को चार ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से नगर परिषद कार्यालय लाया गया है। आगामी दिनों में भी इस तरह की अतिक्रमण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
Read these news also…
*ज्वैलर्स की दुकान से बालियां, पैंडल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*
ज्वैलर्स की दुकान से बालियां, पैंडल चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
*दुपहिया वाहनों के सर्विस सेंटर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान,नहीं कोई सुरक्षा का इंतजाम – Chittorgarh News*
दुपहिया वाहनों के सर्विस सेंटर में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान,नहीं कोई सुरक्षा का इंतजाम
*दिवाली पर रात 10 बजे बाद नहीं फोड़ सकेंगे तेज आवाज़ वाले पटाखें – Chittorgarh News*
दिवाली पर रात 10 बजे बाद नहीं फोड़ सकेंगे तेज आवाज़ वाले पटाखें
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






