- लक्षकार समाज का द्वितीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन रानीखेड़ा में सम्पन्न
- लक्षकार समाज का बसंत पंचमी पर होगा पाँचवा सामूहिक विवाह सम्मेलन
चित्तौड़गढ़। लक्षकार (लखारा) समाज नवयुवक मण्डल रानीखेड़ा में द्वितीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 16 अक्टूबर को आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में इंदौर, देवास, मंदसौर, नीमच, जावद, छोटीसादड़ी, अहमदाबाद, उदयपुर, मावली, भीलवाड़ा, गुलाबपुरा, जोधपुर, प्रतापगढ़, अजमेर, कोटा व चित्तौड़गढ़ जिले के समाजजनों ने भाग लिया।

जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी सत्यनारायण लखारा ने बताया कि प्रारम्भ में आमंत्रित अतिथियों का स्वागत किया गया। सम्मेलन में 102 लड़कों व 22 लड़कियों सहित 124 आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि आगामी 1-2 फरवरी, 2025, बसंत पंचमी पर मेवाड़ चौखला द्वारा पांचवा सामूहिक विवाह सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा जिसमें 51 जोड़ों व तुलसी विवाह का लक्ष्य रखा गया वर-वधु से 15 हजार रुपये लिये जाएंगे। परिचय सम्मेलन के दौरान 2 जोड़ों का पंजीयन भी किया गया।
परिचय सम्मेलन में अध्यक्ष चांदमल निम्बाहेड़ा, नवयुवम मंडल अध्यक्ष शिवशंकर शेरू चिकारड़ा, जानकीलाल निम्बाहेड़ा, सोहनलाल आवरीमाता, भगवतीलाल बानसेन, छोटीसादड़ी अध्यक्ष नरेन्द्र, उपाध्यक्ष अनिता, ललित चिकारड़ा, मदन भादसोड़ा, संतोश भीलवाड़ा, देवीलाल चित्तौड़गढ़ (घोसुण्डा) आदि समाजजनों ने भी सहयोग किया।
यह खबरें भी पढ़ें…
*सांवलिया को भक्त ने भेंट किए डेढ़ किलो चांदी से बने घोड़े – Chittorgarh News*
*नवागत एएसपी सरिता सिंह ने किया पदभार ग्रहण – Chittorgarh News*
*प्रताप नगर फव्वारा चौक से चैन स्नेचिंग की वारदात का खुलासा – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






