PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK प्रेमी से प्रताड़ित विवाहिता की जान को खतरा,शहर छोड़ा - Chittorgarh News

प्रेमी से प्रताड़ित विवाहिता की जान को खतरा,शहर छोड़ा

SHARE:

प्रेमी से प्रताड़ित विवाहिता की जान को खतरा
भुवनेश व्यास (अधिमान्य स्वतंत्र पत्रकार)
चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में अपने प्रभावशाली प्रेमी की बर्बर मारपीट से त्रस्त एक महिला को पुलिस से न्याय नहीं मिला तो अब उसने अज्ञात तरीके से मीडिया को अपने साथ हुए बर्बर अत्याचारों को लेकर एक मारपीट का ऑडियो उपलब्ध करवाया है। पीड़ित महिला ने अपनी जान जाने के डर से शहर छोड़ दिया है।
विश्वसनीय आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित महिला का पिछले कुछ वर्षों से शहर के एक प्रभावशाली राजनीतिक ताकतवर विवाहित पुरूष के साथ प्रेम संबंध थे जिनके बीच गत वर्ष विधानसभा चुनावों से पूर्व विवाद शुरू हो गया था। जानकारी के अनुसार उक्त प्रेमी महिला को दोनों के बीच तल्खी इतनी बढ़ गई थी कि महिला ने अपने प्रेमी का फोन रिसीव करना भी बंद कर दिया था। लोकसभा चुनावों के दौरान प्रेमी ediमहिला को फिर से अपने पाले में कर दिया और चित्तौड़गढ़ से एक हजार किलोमीटर दूर लेकर गया जहां होटल में दोनों के बीच फिर से जबर्दस्त झगड़ा हुआ और इस दौरान प्रेमी ने महिला की लात, घूंसों और थप्पड़ों से बर्बर तरीके से आधे घंटे तक पिटाई की। महिला ने इस सारे घटनाक्रम को अपने मोबाईल में रिकार्ड कर लिया।
सूत्रों ने बताया कि इसी रिकार्डिंग को लेकर महिला गत माह स्थानीय पुलिस के पास गई थी लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की गई बाद में पीड़िता पुलिस उप महानिरीक्षक तक भी पहुंच गई जहां पर प्रेमी के साथी भी पहुंच गये और उसे समझा बुझाकर वापस ले आए लेकिन बाद में महिला को अपनी जान का खतरा महसूस होने पर वह यहां से गायब हो गई और अब मारपीट की रिकार्डिंग पत्रकारों को पहुंचाई गई है। हालांकि पुलिस भले ही पीड़िता के उन तक पहुंचने से इंकार कर रही हो लेकिन प्रताड़ना के यह सबूत महिलाओं पर हो रहे घरेलू अत्याचारों को अवश्य प्रमाणित कर रहे हैं। महिला के एक बच्चा भी है और पति भी पिछले दिनों शहर छोड़कर निकल गया है।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *