PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK रबी गुण नियंत्रण अभियान मे सघन निरीक्षण अधिनियमों की पालना नहीं करने पर अनुज्ञा पत्र निलंबित, विक्रय पर रोक लगाई - Chittorgarh News

रबी गुण नियंत्रण अभियान मे सघन निरीक्षण अधिनियमों की पालना नहीं करने पर अनुज्ञा पत्र निलंबित, विक्रय पर रोक लगाई

SHARE:

रबी गुण नियंत्रण अभियान में सघन निरीक्षण

अधिनियमों की पालना नहीं करने पर अनुज्ञा पत्र निलंबित, विक्रय पर रोक लगाई
 
चित्तौड़गढ़। कार्यालय सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) के उर्वरक निरीक्षक ज्योति प्रकाश सिरोया एवं गोपाल लाल शर्मा के रबी गुण नियंत्रण अभियान 15 सितम्बर से 14 अक्टुबर 2024 तक मे श्री राम बीज भण्डार बडीसादडी रोड़ भदेसर के निरीक्षण मे स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण होने, बिल जारी नही करने, पोस मशीन का स्टॉक एवं वास्तविक स्टॉक में अन्तर पाया गया।
अनुज्ञापत्र निलम्बन की अनुशंषा पर संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) चित्तौड़गढ दिनेश कुमार जागा द्वारा अनुज्ञा पत्र संख्या 3231 निलम्बित किया गया । इसी प्रकार गोपाल लाल धाकड़ कृषि अधिकारी (सामान्य) एवं कुलदीप सिंह चन्द्रावत, उपपरियोजना निदेशक आत्मा चित्तौड़गढ़ ने चित्तौड़गढ़, सावा, शम्भुपुरा, सेमलपुरा आदि आदाना विक्रेताओं के निरीक्षण किया मैसर्स न्यू शक्तावत फर्टिलाईजर सेमलपुरा के स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नही होने पर गोपाल लाल धाकड़ कृषि अधिकारी (सामान्य) ने विक्रय पर रोक लगाई। इस हेतु सभी आदान विक्रेताओं से अपील की जाती है कि उक्त अभियान में आवश्यक अधिनियमों की पालना करें।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *