चित्तौड़गढ़। खटीक समाज सार्वजनिक सेवा समिति घोसुंडा के तत्वावधान में समाज का प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह 06 अक्टूबर को आयोजित होगा।
जानकारी देते हुए अध्यक्ष सुरेश खोईवाल ने बताया रविवार 6 अक्टूबर को घोसुण्डा ग्राम के खटीक समाज सामुदायिक भवन मे आयोजित इस समारोह में समाज के भामाशाहों सहित उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। इस समारोह में जिला कलेक्टर आलोक रंजन, राजस्व अपील प्राधिकारी आरएएस सुरेश कुमार खटीक, एडीएम भूअ. राम चंद्र खटीक, खटीक समाज प्रदेश अध्यक्ष कान्ति चंदेल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कानजी गोल्डमेन, प्रदेश् महामंत्री कालूराम खटीक, शैलेन्द्र चौहान उदयपुर, अजमेर संभाग अध्यक्ष प्रभुलाल खोईवाल, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष रमेश खोईवाल, महामंत्री बंशीलाल पटेल, चित्तौड़गढ़ जिलाध्यक्ष बसंतीलाल चावला बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।
कमेटी के संरक्षक मोतीलाल खोईवाल, गोवर्धन लाल खोईवाल, मोहनलाल खोईवाल, मोतीलाल खटीक, रामप्रसाद खटीक, जगदीश खटीक, कैलाश खटीक, सचिव उदय लाल खटीक, महामंत्री शंकर लाल खटीक, युवा संयोजक मुकेश कुमार खटीक, खेल मंत्री सुनील खटीक ने अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।

Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






