PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने किए सांवरियाजी के दर्शन, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत - Chittorgarh News

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने किए सांवरियाजी के दर्शन, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

SHARE:

सांवरियाजी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का स्वागत किया सांवरिया जी पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट के साथ मंदिर मंडल अध्यक्ष भेरुलाल गुर्जर ने उपरना पहनाकर श्री सांवरियाजी की तस्वीर भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, डूंगरपुर के वरिष्ठ नेता दिनेश खोड़निया, पूर्व विधायक हंगामीलाल मेवाडा साथ रहे।
प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के  भगवान सांवरिया सेठ के दर्शनार्थ सांवरिया जी पहुंचने पर चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया।
जिले के अन्य वरिष्ठ नेताओ के साथ पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत भी प्रदेश कांग्रेस की अगवानी करने भादसोड़ा चौराहा पहुंचे। जहां मौजूद जिला कांग्रेस अध्यक्ष भेरूलाल चौधरी, पूर्व विधायक शंकरलाल बैरवा, वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सोनी, विक्रम जाट, बेंगू नगर पालिका अध्यक्ष रंजना लाड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेशनाथ योगी, सरपंच रविराज सिंह जाड़ावत, मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, राजदीप सिंह राणावत, अर्जुन रायका, महावीर सिंह डेलवास, दिनेश सोनी, हर्षवर्धन गाडन, राजेश सोनी, नवरतन जीनगर, राजीव सोनी, शंभूलाल सुथार, ममतेश शर्मा, अशोक शर्मा, लादूलाल धाकड़, शंकरलाल प्रजापत, विष्णु मेघवाल सहित बड़ी संख्या में चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता साथ रहे।
यह खबरें भी पढ़ें…
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *