PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK दो गुटों में झड़प के बाद वाहन में आगजनी व तोड़फोड़,बजरी विवाद? - Chittorgarh News

दो गुटों में झड़प के बाद वाहन में आगजनी व तोड़फोड़,बजरी विवाद?

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जिले के कपासन क्षेत्र के पांडोली गांव में शुक्रवार तड़के बजरी माफिया और रॉयल्टी संचालकों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कुछ लोग चोटिल भी हुए है। क्षेत्र में बजरी माफियाओं और रॉयल्टी संचालकों के बीच पुरानी रंजिश वश अचानक दो गुट आपस में भीड़ गये, जिन्होंने एक स्कॉर्पियों में आग लगा दी, तो वही दो चौपहिया वाहन क्षतिग्रस्त कर दिये। एकाएक हुए इस घटनाक्रम से ग्रामीण दहशत में आ गये।

इस खबर से जुड़े पूरे वीडियो और खबर के लिए नीचे दिएलिंक पर क्लिक

https://youtu.be/0pFWqFnM2n8?si=-Jr6jbRxCXLjA7D6

सूचना के बाद कपासन डीएसपी अनिल सारण,थानाधिकारी रतन सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तब तक हमलावर मौके से भाग छूटे थे। पुलिस ने हमलावरों और घटनाक्रम को अंजाम देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *