PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK असरा वेलफेयर सोसायटी की वार्षिक बैठक संपन्न - Chittorgarh News

असरा वेलफेयर सोसायटी की वार्षिक बैठक संपन्न

SHARE:

चित्तौड़गढ़। असरा वेलफेयर सोसायटी की वार्षिक बैठक में सोसायटी द्वारा ग्यारवां प्रतिभा सम्मान समारोह व तालिमी कॉन्फ्रेंस आगामी 22 सितंबर रविवार शहर की निजी वाटिका में आयोजित किए जाने का निर्णय लिया, साथ ही इस साल 10 वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र छात्राओ को जनवरी से कोचिंग व सभी विषयों में आसानी से पास होने की प्रश्न बैंक बुक भी देने का निर्णय लिया गया। बोर्ड परीक्षा से पहले सरल मोटिवेशनल केम्प लगाकर बच्चों को हर सब्जेक्ट समझाया जाएगा जिससे विद्यार्थियों को परीक्षा में कठिनाई ना हो।

संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक नूरी ने बताया कि इस वर्ष 2024 में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 70% या उससे अधिक अंक लाने वाले समाज के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार इस वर्ष किसी भी डिग्री या डिप्लोमा में भी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। संस्था की वार्षिक बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बैठक में संस्था के सदस्य, अध्यक्ष, सचिव, उप सचिव आदि ने बैठक में भाग लिया। छात्र छात्राएं अपनी अंकतालिका की फोटो प्रति मोबाइल नंबर लिखकर 10 सितंबर तक मोहम्मद सिद्दीक नूरी प्रताप नगर, ,अमजद खान गुलशन गार्डन के पीछे कुंभा नगर, सिटी पेट्रोल पम्प के सामने लीमरा कलक्शन, व लौहार मोहल्लाह अमन क्लॉथ स्टोर पर जमा करा सकते हैं। कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ एवं आसपास के जिलों के शिक्षाविद, समाज जन आदि भाग लेंगे।

यह खबरें भी पढ़ें…

*जिले में मानसून मेहरबान, सबसे ज्यादा बस्सी में 50 एमएम व सबसे कम कपासन 3 एमएम बारिश – Chittorgarh News*

जिले में मानसून मेहरबान, सबसे ज्यादा बस्सी में 50 एमएम व सबसे कम कपासन 3 एमएम बारिश

*टीम आक्या ने किया धरणीधर शोभायात्रा का स्वागत – Chittorgarh News*

टीम आक्या ने किया धरणीधर शोभायात्रा का स्वागत

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *