PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK नौकरी का झांसा देकर युवती से किया गैंगरेप - Chittorgarh News

नौकरी का झांसा देकर युवती से किया गैंगरेप 

SHARE:

The girl was gang-raped on the pretext of giving her a job 

युवती ने मनिया पुलिस थाने में कराया मुकदमा दर्ज।

पुलिस ने कराया पीड़िता का मेडिकल, आरोपियों की तलाश जारी

धौलपुर। धौलपुर जिले में तीन युवकों ने एक युवती को नौकरी लगवाने के बहाने बुलाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है।

धौलपुर। मौके से साक्ष्य जुटाती एफएसएल की टीम।

मनिया सीओ राजेश शर्मा ने बताया कि उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की एक युवती ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में युवती ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के रहने वाले एक युवक ने धौलपुर नौकरी दिलाने का झांसा देकर बुलाया था। मनिया थाना इलाके में युवक एक खंडहर नुमा मकान में उसको ले गया था। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया। तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया है।

रिपोर्ट में आरोप है कि पीड़िता के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट भी की गई। युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद तीनों आरोपी सो गए। इसके बाद युवती ने मोबाइल से कॉल कर अपनी सहेली को घटना से अवगत करा दिया। युवती आरोपियों के चंगुल से छूटकर मनिया पुलिस थाने पहुंच गई। पीड़िता युवती ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ राजेश शर्मा ने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर मौका मुआयना किया है। युवती का बोर्ड द्वारा मेडिकल कराया गया है। घटना के संबंध में युवती के पर्चा बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की गई है। मौके से पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक कंडोम बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने अन्य आपत्तिजनक सामग्री को भी बरामद किया है।  पुलिस ने आरोपियों पहचान कर ली है। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई है। आरोपियों के ठिकानों पर पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की जा रही है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *