PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK आशा सहयोगिनीयों ने सौंपा ज्ञापन - Chittorgarh News

आशा सहयोगिनीयों ने सौंपा ज्ञापन

SHARE:

चित्तौड़गढ़। अपनी विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग को लेकर जिले की आशा वर्करों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के मार्फत राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान करीब 400 आशा सहयोगिनी (सीटू) ने कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन कर अपनी ताकत दिखाई और नारे बाजी करते हुए अपनी मांगों का समर्थन किया। राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में बताया कि सरकार द्वारा सौंपे गये ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड, आभा ऐप, ओटीपी सहित कईं ऑनलाईन कार्य पूर्ण कराये जाने का आदेश दिये गये लेकिन न तो वर्कर के पास मोबाईल है और ना ही उन्हें डाटा उपलब्ध कराया, केवल नाम मात्र के 400-500 रुपये बढ़ाये जो ऊँट के मुँह में जीरे के समान है। सभा को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चन्दा सुखवाल, राधा जोशी, मधु वैष्णव, मंजु जैन, भंवरी देवी, मुन्ना जैन, सुमित्रा चौपड़ा सहित कईं पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद कराई। इस दौरान रतनलाल शर्मा, गोपाल शर्मा, हनिफ मोहम्मद मंसूरी आदि भी उपस्थित रहे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *