PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK खरीदा हुआ कपड़ा रखकर न पैसे लौटाये और न कपड़ा, जबरन दबाव पर मेगा मार्ट पर लगाया जुर्माना - Chittorgarh News

खरीदा हुआ कपड़ा रखकर न पैसे लौटाये और न कपड़ा, जबरन दबाव पर मेगा मार्ट पर लगाया जुर्माना

SHARE:

Neither money nor clothes were returned after keeping the purchased clothes, Mega Mart was fined for forcefully giving them away

चित्तौड़गढ़। जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रभुलाल आमेटा एवं सदस्यगण अरविन्द भट्ट, राजेश्वरी मीणा ने अपने एक निर्णय में जबरन खरीददारी का दबाव बनाने, खरीदा हुआ कपड़ा रखकर न कपड़ा देने और न ही पैसे लौटाने पर विपक्षी विशाल मेगा मार्ट को माल की कीमत 119 रुपये, अधिवक्ता व वाद व्यय सहित मानसिक संताप के 1500 रुपये मय ब्याज के दो माह में दिये जाने का आदेश दिया।
प्रकरणानुसार परिवादी राजन सिंह पिता रामचन्द्र चंदेल निवासी गांधीनगर ने एक परिवाद आयोग में अपने अधिवक्ता संजय आगाल के मार्फत इस आशय का पेश किया कि परिवादी ने विपक्षी विशाल मेगा मार्ट से 119 रुपये कीमत का एक हाफ लॉवर खरीदा। इस पर विपक्षी ने परिवादी पर ओर कपडे खरीदने का दबाव बनाया। परिवादी के द्वारा ओर कपडे ना खरीदने पर विपक्षी ने खरीदा हुआ हाफ लॉवर परिवादी को देने से मना कर दिया तथा पैसे भी नही लौटाये। इस पर परिवादी ने विपक्षी के विरूद्ध वांछित अनुतोष प्राप्त करने के लिए उक्त परिवाद प्रस्तुत किया।
दोनों पक्षों को सुनने के बाद जिला आयोग द्वारा परिवादी के अधिवक्ता के तर्कों से सहमत होते हुए विपक्षी के द्वारा सेवादोष करना माना और परिवादी के पक्ष में निर्णय पारीत किया।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *