Developed India Resolution Tricolor Kavad Yatra leaves for Ujjain

चित्तौड़गढ़। सावन माह भगवान शिव की आराधना करने का महीना है। ऐसे में भक्त भोलेनाथ की विभिन्न प्रकार से पूजा अचर्ना करते है। शहर से महाकाल की नगरी उज्जैन तक 151 फीट लंबी विकसित भारत तीसरी तिरंगा कावड़ यात्रा भक्तों द्वारा निकाली जा रही है, यह अनूठी यात्रा लोगों के लिये आकषर्ण का केंद्र रही। 10 दिनों में लगभग 310 किलोमीटर की यात्रा में 50 कावड़िए शामिल होंगे, जो पैदल-पैदल इस यात्रा को पूरा करेंगे। तिरंगा कावड़ यात्रा की महंत चंद्रभारती द्वारा विधिवत पूजा की गई जिसके बाद यात्रा दुगर् के पहले दरवाजे पाडनपोल से प्रारम्भ हुई जो शहर के विभिन्न मागोर् से होते हुए उज्जैन के लिये रवाना हुई जो 7 अगस्त को महाकाल की नगरी पहुंचेगी। कावड़ यात्रा में विकसित भारत का संदेश देने वाले 31 फीट का तिरंगा, भारत माता, चंद्रयान थ्री का मॉडल, आदित्य एल वन, गगनयान मिशन, भारतीय सेना, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक, अयोध्या राम मंदिर मॉडल के रूप में शामिल रहे। तिरंगा कावड़ यात्रा की थीम विकसित भारत रखा गया है, जिसका उद्देश्य दस साल में भारत में हुए विकास को लोगों तक पहुंचाना है। विदेशों में भी भारत की साख मजबूत हुई है। इसी को लोगों को दिखाने की एक कोशिश की जा रही है, ताकि जनता विकसित भारत से रूबरू हो सके।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






