PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल, ग्रामीण क्षेत्र में रोजाना 3-5 घंटे कटौती: जाड़ावत - Chittorgarh News

अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहाल, ग्रामीण क्षेत्र में रोजाना 3-5 घंटे कटौती: जाड़ावत

SHARE:

People are suffering due to unannounced power cuts, power cuts are 3-5 hours daily in rural areas: Jadawat 
चित्तौड़गढ़। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा की चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में उमस भरे मौसम में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र में रोजाना लगातार कई घंटे हो रही बिजली कटौती ने लोगों के दिन का चैन और रात की नींद छीन ली है। यहां 3-5 घंटे बिजली कटौती से आमजन बेहाल है जबकि मानसून की बारिश से कृषि भार कम हो गया है फिर भी बिजली कटौती बढ़ रही है।
राजस्थान में भाजपा की सरकार आने के बाद बिजली प्रबंधन को लेकर जिले के साथ चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र का यह हाल है की यह कभी भी ठप हो जाती है। जबकि बिजली आपूर्ति के शेड्यूल में शहर क्षेत्र में बिजली की तर्ज पर ग्रामीण लोगों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि कांग्रेस शासनकाल में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को निवेदन कर जिले में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निर्बाध गति से बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से हो इसके लिए 40 करोड़ की लागत से मांदलदा 440 केवी ग्रिड स्टेशन पर 315 एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित किया था यह नहीं होता तो बिजली कटौती की क्या स्थिति होती कल्पना नहीं की जा सकती थी।
पूर्व राज्यमंत्री ने कहा है की लोगों को पहले ही गर्मी से निजात नहीं मिल पा रही है। वहीं उमस में लोग पसीने से तरबतर होने के साथ ही जागकर रात गुजारने को विवश हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिजली कब आ रही और कब जा रही कोई पता नहीं है , मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के छत्तीसगढ़ से पर्याप्त मात्रा में कोयला आपूर्ति के दावे के बावजूद भी बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है जिससे लगता है की उक्त समस्या का निराकरण करने में सरकारी प्रबंधन पूरी तरह फेल हो चुका है, जबकि जिले से वर्तमान सरकार के समस्त  जनप्रतिनिधि शीर्ष पर पर एवं मंत्री तक बने हुए है में निर्दलीय की बात नही करता किंतु पार्टी से जुड़े हुए जनप्रतिनिधियों को बिजली समस्या के निराकरण तत्काल प्रभाव से करवाकर कर आमजन को राहत प्रदान करानी चाहिए।
यह खबरें भी पढ़ें…

*निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 150 रोगियों ने उठाया लाभ – Chittorgarh News*

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 150 रोगियों ने उठाया लाभ

*सीएचसी तथा ग्राम पंचायत का किया औचक निरीक्षण – Chittorgarh News*

सीएचसी तथा ग्राम पंचायत का किया औचक निरीक्षण

*आवारा मवेशियों को पकड़ने की कवायद शुरू – Chittorgarh News*

आवारा मवेशियों को पकड़ने की कवायद शुरू

*संस्थान के स्थापना दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित – Chittorgarh News*

संस्थान के स्थापना दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *