PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK नगर परिषद ने करवाई बरसाती नालो की सफ़ाई - Chittorgarh News

नगर परिषद ने करवाई बरसाती नालो की सफ़ाई 

SHARE:

  • The city council got the storm drains cleaned 
चित्तौड़गढ़। नगर परिषद द्वारा शहर में बने नालो की सफाई का कार्य जारी रखते हुए गुरुवार को भी नालों की सफ़ाई का कार्य करवाया। नगर परिषद आयुक्त ने नाला सफाई कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश जारी किये थे।
आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि बरसात ऋतू को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद चितौड़गढ़ द्वारा शहर में स्थित सभी बड़े नालों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है, जल्द ही सभी बडे नालो की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।
परिषद प्रशासन द्वारा तेज बरसात के दौरान भी जहां-जहां भी जल भराव की समस्या आती है उसको लेकर भी परिषद द्वारा मौके पर जाकर उसका स्थाई समाधान किये जाने का भी प्रयास कर रही हैं।
नगर परिषद द्वारा अत्यधिक बारिश की स्थिति मे तथा बाढ़ आने की दशा में शहर के सेंथी अग्निशमन केंद्र पर बाद नियंत्रण केंद्र की स्थापना की जाकर वहां लाईट जैकेट, गेंती, फावडे, हवा के भरे हुए टयूब, रस्सा, टॉर्च, डीडी सेट इंजन, रेन कोट, ट्रेक्टर मय ट्रोली, जेसीबी सहित सभी संसाधन उपलब्ध करवा दिए गए हैं तथा इसके साथ ही बाढ़ आने की दशा में निचले इलाकों में निवास करने वाले आमजन के लिए सामुदायिक भवन एवं सरकारी भवनों का चयन भी कर लिया गया है, यह बाढ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे अनवरत चालू है, जिसमे राउण्ड द क्लॉक कार्मिको की ड्यूटी लगाई गई है, इस नियंत्रण कक्ष का नम्बर 101 है तथा इस नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अग्निशमन अधिकारी मेवाराम को बनाया गया है, इसके साथ ही बाढ या अत्यधिक बरसात के दौरान तुरन्त सहायता पहुचाने हेतु भी एक विषेष कार्यबल का भी गठन किया गया है, जिसमे अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, कनिष्ठ अभियन्ता सिविल एवं विद्युत को शामिल किया गया है।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *