PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK वित्तीय अनियमितताओं व बिलो में हेरफेर को लेकर टीम कर रही जांच - Chittorgarh News

वित्तीय अनियमितताओं व बिलो में हेरफेर को लेकर टीम कर रही जांच

SHARE:

The team is investigating financial irregularities and manipulation in bills.

चित्तौड़गढ़। वित्तीय अनियमित एवं बिलों में मिली भगत के आरोप को लेकर सीएमएचओं कायार्लय से तीन सदस्यीय टीम भदेसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार भदेसर उपखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कायर्रत चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष काठेड द्वारा संबंधित बाबू एवं अन्य कमर्चारियों के मिली भगत से चिकित्सालय द्वारा गलत भुगतान की शिकायत को लेकर एक प्राथर्ना पत्र जिला कायार्लय पर भिजवाया गया। इस प्राथर्ना पत्र के आधार पर मामले की जांच को लेकर मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ ताराचंद गुप्ता द्वारा तीन सदस्यों की टीम भदेसर चिकित्सालय भिजवाई गई। शुक्रवार को इस चिकित्सा टीम द्वारा भदेसर चिकित्सालय पहुंच मामले की जांच की गई। टीम में शिव प्रकाश मीणा, श्याम सुंदर शमार् एवं मांगीलाल खटीक शामिल है। टीम के लेखाकार शिव प्रकाश मीणा ने बताया कि कायार्लय आदेश पर टीम द्वारा भुगतान किए गए समस्त बिलों की बारीकी से जांच की जा रही है परंतु चिकित्सालय के स्टोर कीपर के अवकाश पर होने के कारण जांच पूरी तरह से नहीं हो पाई। इसके लिए संबंधित स्टोर कीपर को सूचना दे दी गई है एवं सोमवार को उनके द्वारा संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने के पश्चात जांच पूणर् हो पाएगी। इस संबंध में सीएमएचओं डाॅ ताराचंद गुप्ता ने बताया कि जांच रिपोटर् प्रस्तुत होने के बाद आगे की कायर्वाही की जाएगी। इस संबंध में भदेसर चिकित्सा अधिकारी डॉ काठेड ने बताया कि पिछले काफी समय से संबंधित बाबू एवं कायार्लय के कमर्चारियों की मिली भगत से वित्तीय अनियमित की जानकारी प्राप्त हो रही थी। पिछले कुछ समय से इस पर बारीकी से नजर रखी जा रही थी तथा वित्तीय अनियमित की पुख्ता जानकारी मिलने पर मामले की जांच को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्राथर्ना पत्र भेजा गया एवं प्राथर्ना पत्र के आधार पर टीम द्वारा जांच की जा रही है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *