PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK पूर्व विधायक विधूड़ी सहित अन्य पर अपहरण,लूट के प्रयास का मामला दर्ज़ - Chittorgarh News

पूर्व विधायक विधूड़ी सहित अन्य पर अपहरण,लूट के प्रयास का मामला दर्ज़

SHARE:

चित्तौड़गढ़। हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले बेगू के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह विधूड़ी एक बार फिर से चर्चा में है। पूर्व विधायक के खिलाफ गंगरार थाने में वर्ष 2021 में मनोहर कॉटन मील प्रकरण में अपहरण का प्रयास, लूट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगरार क्षेत्र में स्थित मनोहर कॉटन मिल के मामले में वर्ष 2021 में विधूड़ी द्वारा थाने में थाना अधिकारी की कुर्सी पर बैठने और एक पूर्व आईपीएस अधिकारी को अपमानित करने से जुड़ा है। इस मामले में पूर्व विधायक विधूड़ी सहित तत्कालीन सरपंच और अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण और लूट के प्रयास की धाराओं में फिर दर्ज हुई न्यायालय की में निगरानी याचिका प्रस्तुत करने पर अपर जिला न्यायालय के आदेश पर गंगरार थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार गंगरार थाने में सेवानिवृत आरपीएस अधिकारी पूर्ण सिंह पिता मदन सिंह भाटी ने 21 अगस्त 2021 को हुई घटना को लेकर प्रकरण दर्ज करवाया है। जिसमें बताया गया है की घटना के दिन वह अपने सहयोगी राजेश राठी और अन्य के साथ मनोहर कॉटन मिल की गंगरार स्थित मिल पर बाउंड्री कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान रतनलाल जाट, तत्कालीन बेगू विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी, पप्पू गुर्जर सहित अन्य लोग पहुंचे और प्रार्थी के साथ धक्का मुक्की करते हुए मोबाइल छीनने का प्रयास किया और अपहरण करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस की गाड़ी आई पुलिस उन्हें थाने लेकर गई जहां राजेंद्र सिंह बिधूड़ी भी पहुंच गए और उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौच की। साथ ही तत्कालीन विधायक गंगरार थानाधिकारी की कुर्सी पर जमकर बैठ गए। वहीं पूर्व आईपीएस अधिकारी पुरण सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि तत्कालीन विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी ने उन्हें थाने की बेंच से उठाकर जमीन बैठा दिया और जमकर गाली गलौज की करीब 4 घंटे तक वह थानाधिकारी की कुर्सी पर कब्जा जमाए बैठे रहे, बाद में दोनों को हवालात में डालने की कहकर चले गए। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने षडयंत्र रचने अपहरण, लूट के प्रयास और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। तत्कालीन विधायक बिधूड़ी सहित पप्पू पुत्र चतरु गुर्जर, रतन पुत्र परथु जाट को नामजद किया गया है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *