जिले में भीषण गर्मी का दौर जारी
चित्तौड़गढ़। हीट वेव एवं भीषण गर्मी के दौरान आमजन,बेजुबान जानवरों एवं पक्षियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्था में विभिन्न संगठन भी आगे आए।
ज़िला कलक्टर के निर्देशों की पालना में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार की अध्यक्षता में आज समिति कक्ष में आयोजित बैठक में हिंदुस्तान जिंक, वंडर, बिरला सीमेंट, अल्ट्राटेक, नुवोको, जे. के सीमेंट, जुबिलेंट, खेतान आदि उद्योगों सहित भारत विकास परिषद, पीरामल फाउंडेशन, अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन, भगवती सेवा, औद्योगिक समूह संस्थान, बाल रक्षा भारत आदि प्रमुख संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित हुए, प्रशासन द्वारा जनभागीदारी बढ़ाने के लिए इस भीषण गर्मी के दौर में पक्षियों के दाना-पानी के परिंडे लगाने एवं बेसहारा गौवंश के लिए पानी की खलीयों की व्यवस्था करने के लिए प्रेरित किया जिस पर सभी ने सम्पूर्ण ज़िलें में तत्काल अभियान स्तर पर परिंडे, कुण्डीयां व दाना पानी की व्यवस्था हेतु सहमति प्रदान की।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्य सचिव की वीसी में हिट वैव में मानवजन की सुरक्षा के साथ ही गौवंश एवं पक्षियों के लिए भी दाने पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है । उन्होंने बताया कि ज़िला प्रशासन द्वारा इस दिशा में आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं लेकिन इस भीषण गर्मी में बेज़ुबान जीवों को राहत जनभागीदारी के बिना पूर्ण नहीं हो सकती है।इस अवसर पर विभिन्न संगठनो के प्रतिनिधियों ने उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों से अवगत कराया व अपनी पूर्ण क्षमता से परिंडे बांधने, गोवंश के लिए पेयजल, कुण्डी तथा दाना पानी की व्यवस्था का आश्वासन दिया।
अतिरिक्त कलक्टर ने ज़िलें के सभी नागरिकों को अपने घरों, बगीचों के आसपास रखें परिंडों में दाने व पानी की व्यवस्था नियमित रूप से सुनिश्चित करने का आह्वान किया व साथ ही सोशल मीडिया पर सभी नागरिकों को इस हेतु प्रेरित करने पर बल दिया जिससे प्रकृति में हमारे बेजुबान साथी इस विकट स्थिति को सहन कर जीवित रह सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भू अभिलेख सुरेंद्र पुरोहित, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित सहित विभिन्न स्वयंसेवी संगठनो के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Author: chittorgarhnews
Post Views: 4,742








