PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK फाइलों का समय पर निस्तारण करें: जिला कलक्टर - Chittorgarh News

फाइलों का समय पर निस्तारण करें: जिला कलक्टर

SHARE:

जिला कलक्टर ने किया कलेक्ट्रेट का आकस्मिक निरीक्षण

Dispose of files on time: District Collector 

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने आज कलेक्ट्रेट के जिला परिषद, रसद विभाग, अतिरिक्त जिला कलक्टर भूमि अवाप्ति, कोष कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के विभिन्न अनुभागों सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न पत्रावलियों एवं रजिस्टरों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा है कि वह अपने-अपने कार्यालय में समय पर आवश्यक रूप से उपस्थित होकर कार्यों को संपादित करें। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने, ई फाईल पर कार्य करने, अस्त-व्यस्त फाइलों एवं सामान को व्यवस्थित करने, कार्यालय की सामान्य व्यवस्था सुचारू रखने, फाइलों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा की अधिकारी, कर्मचारी राहत के प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करें। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार मण्डोवरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर भूमि अवाप्ति सुरेंद्र पुरोहित सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *