PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK सट्टे की पर्ची पर रूपयों का दाव लगाकर जुआ खेलते 6 गिरफ्तार - Chittorgarh News

सट्टे की पर्ची पर रूपयों का दाव लगाकर जुआ खेलते 6 गिरफ्तार

SHARE:

6 arrested for gambling by betting money on betting slips

जुआ राशी 18560 रूपये बरामद

चित्तौड़गढ़, 13 मई। कस्बा निम्बाहेड़ा में बस स्टैंड व आसपास सट्टे की पर्ची पर रूपयों का दाव लगाकर जुआ खेलते छः लोगो को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से जुआ की राशी 18560 रूपये बरामद किये है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले मे जुआ/सट्टे के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु एएसपी परबत सिंह एवं वृत्ताधिकारी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन एवं धानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देशन में एएसआई अम्बालाल, देवेन्द्र सिंह, जुल्फकार खान, हैडकानि. तेजसिंह, कानिस्टेबल रामचन्द्र, प्रमोद कुमार, शिशपाल, रतन सिंह, धमेन्द्र कुमार, हेमन्त, विजयसिंह व गिर्राज की अलग-अलग टीम गठित की गई। इसी क्रम में गठित टीमों को सूचना मिली कि कस्बा निम्बाहेडा में जगह जगह सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग सट्टे की पर्ची पर रूपयों का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस पर गठित पुलिस टीमों द्वारा कस्बा निम्बाहेडा में कच्ची बस्ती, बस स्टेण्ड व नेहरू पार्क के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा सट्टा पर्ची पर रूपये का दांव लगाकर जुआ खेलते हुये नजर आये। जिनको पुलिस टीम द्वारा रोका व यथास्थिति में रहने की हिदायत देकर जुआ खेलने वाले आरोपी निम्बाहेड़ा के नया बाजार निवासी 24 वर्षीय राजु जागोटिया पुत्र हरिश जाति माहेश्वरी, मध्यप्रदेश के आडमिया थाना नीमच सीटी जिला नीमच निवासी 53 वर्षीय करण पुत्र अम्बालाल ब्रहाम्ण, निम्बाहेडा के डाक बंगला रोड निवासी 40 वर्षीय शांतिलाल पुत्र ग्यारसी लाल तेली, कच्ची बस्ती निम्बाहेडा निवासी 27 वर्षीय सेराज खान पुत्र समरोज खान, बडा कसाई मोहल्ला निम्वाहेडा निवासी 24 वर्षीय फरदीन खान उर्फ छोटे भईया पुत्र मन्जुर खान व चन्दन चौक निम्बाहेड़ा निवासी 27 वर्षीय राजेन्द्र पहाड़ीया पुत्र मोड़ीराम खटीक को मौके से गिरफ्तार किया हैं। वहीं सट्टा पर्ची काटने वाले व पर्ची कटवाने वालो सभी 06 लोगो की तलाशी में मिले सट्टा आर्टिक्लस मय कुल सट्टा राशी 18560 रूपये को जप्त किया गया। मामले में प्रकरण पंजिबद्व कर अनुसंधान किया जा रहा है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *