PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK तापमान बढ़ने के साथ अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या - Chittorgarh News

तापमान बढ़ने के साथ अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

SHARE:

The number of patients in hospitals increased as the temperature increased,

डायरिया, डीहाईड्रेशन, हिट स्ट्रोक के मरीज बढ़े

Ilyas
इलियास

चित्तौड़गढ़। ज़िले में गर्मी के मौसम में लगातार तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ ही अस्पतालों में भी मरीज की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है, दिन का तापमान अधिकतम 43 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री पहुंच गया है। मौसम में तेजी हुए परिवर्तन से छोटे बच्चों के साथ महिलाएं और बुजुर्ग में बीमारियो की चपेट में आ रहे है।

भीषण गर्मी के प्रकोप से अस्पतालों में उल्टी दस्त, हिट स्ट्रॉक, डिहाईड्रेशन वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। अस्पतालों में पहले से ही खांसी,जुकाम,गले में खराश, वायरल इन्फेक्शन के मरीज आ रहे है। जिसके चलते जिले के सबसे बड़े अस्पताल श्री सांवरियाजी राजकीय चिकित्सालय के ओपीडी में मरीजों की संख्या प्रतिदिन लगभग 2500 के पार हो गई है।

श्री सांवरियाजी राजकीय चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. भानुप्रताप ने बताया की गर्मी के प्रकोप से डायरिया, डिहाइड्रेशन, हिट स्ट्रोक, वायरल बुखार, इन्फेक्शन के साथ मौसम व पेट संबधी बीमारियों के मरीजों में इजाफा देखने को मिला है। उन्होंने बताया के गर्मी संबंधी बीमारियो से बचने के तेज धूप में बाहर न निकले,ज्यादा पानी पिएं, खाना ताजा ही खाएं, बासी या पुराना आहार लेने से बचना चाहिए।

नीचे दिए गए लिंक अपर क्लिक कर देखें वीडियो…

https://youtu.be/RX9kQzFGZDc?si=3qJ0-gVopdOkaxnY

लगातार ओपीडी में बढ़े मरीज, ओपीडी 2500 पार:

ज़िले के सबसे बड़े अस्पताल श्री सांवरियाजी राजकीय ज़िला चिकित्सालय में गर्मी के कारण तेज बुखार, लू लगने, उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। चिकित्सालय की ओपीडी में लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, तेजी से बढ़े तापमान के कारण आऊटडोर में 6 मई
को 2574 मरीज़, 7 मई को 2394 मरीज़, व 8 मई को 2424 मरीज इलाज करवाने आए है। 9 मई को भी इस संख्या में इजाफा हुआ हैं।

अस्पताल के सभी चिकित्सकों के परामर्श मिलाकर 2500 के करीब ओपीडी हुई है। खांसी, जुकाम, बुखार, सिर दर्द, डायरिया, लू लगने के मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से करीब 300 से 400 मरीज गर्मी के कारण लू लगने से, उल्टी-दस्त, तेज बुखार, हीट स्ट्रोक के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।

डॉक्टर्स की ये सलाह:

ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।
तेज धूप गर्मी में बिना वजह बाहर न निकलें।
कपड़े से शरीर को ढकने के बाद घर से निकलें।
पानी में नमक, नींबू और ओआरएस घोल बनाकर पीना चाहिए।
ये हैं गर्मी लगने के लक्षण
चक्कर आना।
धड़कन तेज होना।
ज्यादा पसीना आना।
गहरे रंग का पेशाब आना।
त्वचा का रंग फीका पड़ना।
उल्टी, थकान, सिर दर्द, पेट दर्द होना।

यह खबरें भी पढ़ें….

*चेन स्नैचिंग व लूट के दो आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

चेन स्नैचिंग व लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

*ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण समिति बैठक संपन्न शर्मा अध्यक्ष नियुक्त – Chittorgarh News*

ट्रांसपोर्ट नगर निर्माण समिति बैठक संपन्न शर्मा अध्यक्ष नियुक्त

*उधारी के रुपए नहीं लौटाने पर किया अपहरण,पुलिस ने युवक को दस्तियाब कर दो आरोपियों को किया गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

उधारी के रुपए नहीं लौटाने पर किया अपहरण,पुलिस युवक को दस्तियाब कर दो आरोपियों को किया गिरफ़्तार

*पिकअप से अवैध देशी शराब की 203 पेटियां जब्त – Chittorgarh News*

पिकअप से अवैध देशी शराब की 203 पेटियां जब्त

*बढ़ती गर्मी को देखते हुए आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने जारी की एडवाइजरी – Chittorgarh News*

बढ़ती गर्मी को देखते हुए आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने जारी की एडवाइजरी

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *