PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK पूर्व सीएम गहलोत का मनाया जन्मदिन - Chittorgarh News

पूर्व सीएम गहलोत का मनाया जन्मदिन

SHARE:

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के निर्देशन में शहर कांग्रेस के तत्वावधान में नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा, वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट के सानिध्य में शहर के सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकत्ताओं ने शुभकामना प्रेषित करते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना कर मनाया। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ शहर की सभी 8 अन्नपूर्णा रसोई में निकटतम जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भागीदारी निभाते हुए एक समय पर उप नगरीय चंदेरिया, रोडवेज बस स्टेंड, पन्नाधाय बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, किला रोड, सुभाष चौक, सांवरिया जी चिकित्सालय स्तिथ में गरीब आमजन को निशुल्क भोजन कराकर एवं उसके पश्चात गांधीनगर गोशाला में गोवंश को हरा चारा डालकर गौ सेवा कर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।
नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि अशोक गहलोत एक जुझारू नेता और विकास पुरुष है। उन्होंने प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखने वाले मुख्यमंत्री रहे है उन्होनें प्रदेश में गोवंश संरक्षण के लिए गोपालन विभाग बनाया और राजस्थान गोसेवा आयोग का पुनर्गठन किया एवं प्रदेश में अनेकों गौशालाओं की स्थापना की सेवा ही धर्म, सेवा ही कर्म है को चरितार्थ करते ऐसे सात्विक और सदाचारी आचरण वाले व्यक्ति राजनीति को नई दिशा देते हैं। हमेशा गरीब,किसानो व मजदुरो के साथ साथ आम ख़ास वर्ग के हितो की लड़ाई लड़ी है पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की आम जनता के लिए कई महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं जिसे जनता याद कर रही है उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कामना कर कहा की राजस्थान में उनके योगदान को कभी भी भुलाया नही जा सकता है। शहर अध्यक्ष अनिल सोनी ने कहा कि अशोक गहलोत को गरीब की पीड़ा और उसके दु:ख दर्द की अनुभूति करने वाले राजनेता के रूप में जाना जाता है ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट ने कहा की जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा पूरे प्रदेश के निर्धन और असहाय लोगों की सेवा की गई थी इसी प्रेरणा से आज गोशाला सावा ग्राम में भी गौधन की सेवा की गई, जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव रणजीत लोट, मंडल अध्यक्ष रमेशनाथ योगी, बालमुकुंद मालीवाल, विजय चौहान, महावीर सिंह डेलवास, वरिष्ठ नेता करणसिंह सांखला, संगठन महामंत्री महेश काकानी, जिला उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह जाड़ावत, गोविंद शर्मा, जिला प्रवक्ता राजेश सोनी, जिला महामंत्री प्रमोद सिंह तंवर, जिला महामंत्री अहसान पठान, जिला सचिव पिंटू राव, शंकर सेन, शहर महामंत्री शंभुलाल प्रजापत सहित अन्य जनप्रतिनिधि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *