20 लाख रुपए की अवैध अफीम जब्त सप्लायर व खरीदार भी गिरफ्तार

SHARE:

  • 4 किलोग्राम अवैध अफ़ीम, बोलेरो वाहन  व बाइक जब्त,
  • अफ़ीम राजसमंद होनी थी सप्लाई
  • सीबीएन चित्तौड़गढ़ की कार्यवाही 

चित्तौड़गढ़। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने कार्यवाही करते हुए दो व्यक्तियों से चार किलोग्राम अवैध अफीम बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
अफीम राजसमंद में सप्लाई होने वाली थी, जिससे पहले ही सीबीएन ने तस्करों को पकड़ लिया।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ के अधीक्षक ने सी प्रसाद ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर रोकथाम लगाने के लिए धड़पकड़ अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली की चित्तौड़गढ़- उदयपुर हाईवे पर नरधारी गांव के निकट वैभव होटल पर दो संदिग्ध व्यक्तियों के पास अवैध मादक पदार्थ होने की आशंका है व लेनदेन करने वाले है। सूचना के मुताबिक नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम नरधारी के पास स्थित वैभव होटल के लिए रवाना हुई, जहां पर सूचना के मुताबिक एक व्यक्ति बाइक लेकर खड़ा हुआ मिला उसकी बाइक की टंकी पर कपड़े का थैला रखा हुआ, जिस पर टीम ने उस पर नजर बनाए रखी इतने में ही एक बोलेरों वाहन में सवार दूसरा व्यक्ति आकर बाइक सवार के पास रुका। जैसे ही बाइक सवार ने उक्त थैला बोलेरो चालक को दिया टीम ने दोनों ही व्यक्तियों को घेरा देकर पकड़ लिया। संदिग्ध थैले की नियमानुसार तलाशी ली गई, जिस पर कुल 4 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई, अफीम परिवहन हेतु दोनों ही व्यक्तियों के पास किसी भी प्रकार का कोई वैध अनुज्ञापत्र नहीं होना पाया गया। जिस पर नारकोटिक्स टीम द्वारा उक्त अवैध अफ़ीम व एक बाइक व एक बोलेरो वाहन जब्त कर आरोपी किशन लाल गाडरी पिता भेरा गाडरी निवासी मोखमपुरा चित्तौड़गढ़ व देवीलाल पिता लेहरू जाट निवासी बखतपूरा थाना कुंवारिया जिला राजसमंद को निरुद्ध कर चित्तौड़गढ़ केंद्रीय नारकोटिक्स कार्यालय लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह अफीम मोखमपुरा से राजसमंद ले जाए जाने वाली थी।
विभाग द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से न्यायालय द्वारा तीन दिन की डिमांड पर सौंपा गया है। आरोपियों से अग्रिम अनुसंधान जारी है। पकड़ी गई अवैध अफीम का बाजार मूल्य लगभग 20 लाख रुपए आंकी जा रही है। सीबीएन अधीक्षक सी प्रसाद के नेतृत्व में कार्यवाही करने वाली टीम में सीबीएन चित्तौड़ के निरीक्षक प्रदीप लोर, परमवीर सिंह, उपनिरीक्षक समरथ गनावा, शकील अहमद, हेड कांस्टेबल महेश मीणा, विजय सोलंकी, एलडीसी रजत कुमार व चालक विष्णु कुमार शामिल रहे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें