PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 20 किलो दो सौ ग्राम अवैध डोडा चूरा सहित कार जब्त, एक गिरफ्तार - Chittorgarh News

20 किलो दो सौ ग्राम अवैध डोडा चूरा सहित कार जब्त, एक गिरफ्तार

SHARE:

Swift car seized with 20 kilos and 200 grams of illegal doda powder, one arrested 

डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष टीम व मंगलवाड थाना पुलिस ने मंगलवाड थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करते हुए 20.200 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा सहित स्विफ्ट कार को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु *ऑपरेशन नार्कोस* चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली कि मंगलवाड थाना क्षेत्र में निम्बाहेडा रोड से मंगलवाड चौराहा होते हुए थाने के सामने वाली पुलिया की तरफ जाने वाली स्विफ्ट कार में अवैध डोडा चूरा का परिवहन किया जा रहा है। जिला विशेष टीम ने इस सूचना से तत्काल थानाधिकारी मंगलवाड को अवगत कराया, जिस पर थानाधिकारी रामसिंह उपनिरीक्षक ने जाप्ते सहित थाने के सामने चित्तौड़गढ़-उदयपुर नेशनल हाईवे की पुलिया के नीचे पहुंच नाकाबंदी की। सूचना के मुताबिक मंगलवाड चौराहा की तरफ से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम को नाकाबंदी करते हुए देखकर चालक ने कार को तेज गति से भगाकर ले जाने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम ने पकड़कर नियमानुसार कार की तलाशी ली तो कार की डिक्की में एक कट्टे में अवैध डोडा चूरा मिला। जिस पर पुलिस ने अवैध डोडा चूरा का वजन किया तो कुल वजन 20.200 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने नियमानुसार अवैध डोडा चूरा व स्विफ्ट कार को जब्त कर आरोपी चालक मंगलवाड थाना क्षेत्र के मोरवन निवासी पुष्कर पुत्र राम लाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना मंगलवाड पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *