Qazi Piya Blood Foundation’s blood donation camp on Monday

Target of collecting 300 units Blood
चित्तौड़गढ़। रक्तदान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था काज़ी पिया ब्लड फाउंडेशन का पांचवा रक्तदान शिविर सोमवार को हजरत काजी चलफिर शाह दरगाह परिसर में आयोजित किया जाएगा।
काज़ी पिया ब्लड फाउंडेशन के संस्थापक मुबारक खान ने प्रेस वार्ता में बताया कि फाउंडेशन का पांचवा रक्तदान शिविर काजी चलफिर शाह के उर्स के अवसर पर दरगाह परिसर में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा अभी तक 1162 यूनिट रक्तदान कराया जा चुका है। इस रक्तदान शिविर में 300 यूनिट का लक्ष्य रखा गया है, उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा सर्व समाज के जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराया जाता है। इसके साथ ही संस्था द्वारा आम लोगों को रक्तदान के लिए भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान संस्था से जुड़े सदस्य मौजूद रहे। दरगाह ट्रस्ट से अमानत अली , फेडरेशन अध्यक्ष व संस्थापक मुबारिक हुसैन, सैक्रेटरी फ़रीद खान, आबिद खान , शहजाद हुसैन,कालू भाई उर्फ रशीद भाई, मोहम्मद खलील अब्बासी, जाहिद हुसैन,इरफान नीलगर, आदिल खान, सद्दाम मेवाफरोश, अहमद रजा,मोहम्मद हाफिज खान सभी काजी पिया ब्लड फाउंडेशन के सदस्य उपलब्ध रहे I
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






