कार से 16 लाख रुपये से अधिक कीमत की 3.320 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त, एमपी का एक तस्कर गिरफ्तार,

बेंगु थाना पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही
चित्तौड़गढ़। बेगूं थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक स्विफ्ट कार में तस्करी की जा रही 3.320 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त कर एमपी के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को डिटेन किया हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु ‘ऑपरेशन नार्कोस’ चलाया जा रहा है। समस्त थानाधिकारी को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में एएसपी रावतभाटा भगवतसिह हिगड़ व डीएसपी बेगूं रामेश्वरलाल के सुपरविजन मे थानाधिकारी बेगूं रविन्द्र चारण थानाधिकारी थाना बेगू मय जाप्ता द्वारा जयसिहपुरा तिराया पर नाकाबन्दी की जा रही थी।
नाकाबन्दी के दौरान एक सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार आती हुई नजर आयी। जिसमे चालक सहित एक व्यक्ति और बैठा नजर आये। पुलिस द्वारा कार को चैक करने हेतु रूकवाने के लिये हाथ का ईशारा किया तो स्वीफ्ट कार चालक कार को नाकाबन्दी स्थल से थोडी दूरी पर रोककर वापस घूमाने लगा। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त कार को बामुश्किल से रोका जाकर तलाशी ली गई तो उक्त कार की डिग्गी से 3 किलो 320 ग्राम अवैध अफीम मिली। जिसे कार सहित जप्त कर आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले के गुंजालिया थाना रतनगढ निवासी पप्पूलाल पुत्र नानालाल मीणा को गिरफ्तार किया गया व उसी के साथी एक बालक को डिटेन किया गया। आरोपी के कब्जे से जब्तशुदा अवैध अफीम के सम्बध में थाना बेगूं पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






